Edited By Anu Malhotra,Updated: 09 Jul, 2025 08:50 AM

शादी का पहला दिन हर लड़की के लिए खास होता है, लेकिन यूपी के कानपुर में एक नवविवाहिता की सुहागरात डरावनी हकीकत में बदल गई। सजी-संवरी दुल्हन अपने जीवनसाथी का इंतजार कर रही थी, लेकिन जैसे ही दूल्हा कमरे में आया, उसके व्यवहार ने दुल्हन को हिला कर रख...
नेशनल डेस्क: शादी का पहला दिन हर लड़की के लिए खास होता है, लेकिन यूपी के कानपुर में एक नवविवाहिता की सुहागरात डरावनी हकीकत में बदल गई। सजी-संवरी दुल्हन अपने जीवनसाथी का इंतजार कर रही थी, लेकिन जैसे ही दूल्हा कमरे में आया, उसके व्यवहार ने दुल्हन को हिला कर रख दिया। प्यार और अपनापन मिलने की उम्मीद लिए बैठी दुल्हन उस समय कांप उठी, जब दूल्हे ने अचानक कुछ ऐसा किया, जो सामान्य नहीं था। हाथ पकड़ते ही दूल्हा बौखला गया और दूरी बनाने लगा। सदमे में आई दुल्हन ने उसी वक्त फोन उठाया और चिल्ला कर अपने मायके वालों से कहा – "मुझे अभी और इसी वक्त यहां से ले चलो!"
क्या है पूरा मामला?
रावतपुर, कानपुर की रहने वाली एक युवती की शादी मार्च 2024 में उन्नाव जिले के एक युवक से धूमधाम से हुई थी। पहली रात, जब वह अपने पति के साथ अकेली हुई, तो उसे ऐसा झटका लगा जिसकी उसने कल्पना भी नहीं की थी। जैसे ही उसने अपने पति से नजदीकी बढ़ाने की कोशिश की, वह गुस्से में आ गया और झटके से हाथ छुड़ाकर पीछे हट गया। धीरे-धीरे दुल्हन को समझ आ गया कि उसका पति शारीरिक रूप से अक्षम यानी नपुंसक है। यह सच्चाई उसके लिए किसी सदमे से कम नहीं थी।
ससुरालवालों की साजिश का आरोप
अगले ही दिन जब दुल्हन ने यह बात अपनी जेठानी से साझा की, तो उन्होंने इसे मजाक में टाल दिया। लेकिन जब उसने दोबारा इस बारे में बात करनी चाही, तो गाली-गलौज और धमकियां शुरू हो गईं। पीड़िता का आरोप है कि ससुरालवालों को इस कमजोरी की पूरी जानकारी थी और उन्होंने सिर्फ दहेज के लालच में यह शादी की।
इलाज के नाम पर दो लाख की मांग
जब महिला ने पति के इलाज की बात उठाई, तो ससुरालवालों ने दो लाख रुपये मांग डाले। भरोसे और रिश्तों की मर्यादा को तोड़ते हुए, उन्होंने इलाज की बात को भी कमाई का जरिया बना लिया।
जेठ की गंदी नजर और जानलेवा हमला
हालात तब और बिगड़ गए जब महिला का जेठ उस पर बुरी नज़र रखने लगा और कई बार छेड़छाड़ करने की कोशिश की। जब महिला ने इसका विरोध किया, तो उसे मारपीट का शिकार बनना पड़ा। घटना यहीं नहीं रुकी — एक बार जब वह अपने मायके वालों से मिलने की बात कह रही थी, तब उसे फांसी पर लटकाने की कोशिश की गई। यह पूरी घटना उसकी जान लेने की साजिश के तौर पर सामने आई।
पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
महिला की शिकायत पर पुलिस ने पति, जेठ और जेठानी के खिलाफ गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पूरे मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है, और जो भी दोषी होंगे उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।