कर्नाटक के सीएम सिद्धारमैया का बयान- महात्मा गांधी कट्टर हिंदू थे

Edited By Updated: 21 Jan, 2025 03:31 PM

karnataka cm siddaramaiah s statement mahatma gandhi was a staunch hindu

कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने मंगलवार को कहा कि महात्मा गांधी एक कट्टर हिंदू थे और कांग्रेस उनकी हिंदुत्व की विचारधारा को आगे बढ़ाने में विश्वास रखती है। उन्होंने यह बात बेलगावी में कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी की मौजूदगी में गांधी प्रतिमा...

नेशनल डेस्क: कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने मंगलवार को कहा कि महात्मा गांधी एक कट्टर हिंदू थे और कांग्रेस उनकी हिंदुत्व की विचारधारा को आगे बढ़ाने में विश्वास रखती है। उन्होंने यह बात बेलगावी में कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी की मौजूदगी में गांधी प्रतिमा के अनावरण समारोह में कही। इस कार्यक्रम का आयोजन साल 1924 में महात्मा गांधी द्वारा अध्यक्षता किए गए कांग्रेस अधिवेशन की शताब्दी के अवसर पर किया गया।

भाजपा पर जमकर साधा निशाना
मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने भाजपा पर तीखा हमला करते हुए कहा कि भाजपा महात्मा गांधी को हमेशा "हिंदू विरोधी" के रूप में प्रस्तुत करती रही है। उन्होंने कहा, "यह सरासर झूठ है। गांधीजी भगवान राम के नाम पर विश्वास करते थे। यहां तक कि उनके अंतिम शब्द भी 'हे राम' थे।"

गांधी के आदर्शों पर दिया जोर
मुख्यमंत्री ने बताया कि महात्मा गांधी कभी भी हिंदू धर्म के विरोधी नहीं थे। बल्कि, वह इसके भीतर सुधार चाहते थे और समाज में सांप्रदायिक सद्भाव स्थापित करना चाहते थे। उन्होंने कहा, "गांधी चाहते थे कि हिंदू और मुसलमान भाई-भाई की तरह रहें।" इस अवसर पर उन्होंने भाजपा की विभाजनकारी राजनीति पर निशाना साधते हुए कहा, "जबकि कांग्रेस गांधी के हिंदुत्व में विश्वास करती है, भाजपा समाज को बांटने की कोशिश करती है। वे मनुवादी हैं।"

संविधान की रक्षा की अपील
सिद्धारमैया ने भारतीय संविधान को देश के लोकतंत्र और अखंडता का प्रतीक बताते हुए इसके संरक्षण की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस संविधान और लोकतांत्रिक मूल्यों को बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है।
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने भी संविधान के महत्व पर बल दिया। उन्होंने कहा, "संविधान के बिना देश में अराजकता फैल जाती।" खड़गे ने गांधी के आदर्शों और स्वतंत्रता संग्राम में उनके योगदान की सराहना की।
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!