कंगना रनौत ने दिया बड़ा बयान, बोलीं- राहुल गांधी एक टपोरी की तरह आते हैं और 'तू-तड़ाक' करके...

Edited By Updated: 18 Mar, 2026 02:14 PM

kangana ranaut said rahul gandhi comes like a tapori and does  tu tadak

भाजपा सांसद और बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत ने एक बार फिर कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर तीखा हमला बोला है। कंगना ने राहुल गांधी के संसदीय आचरण पर गंभीर सवाल उठाते हुए उन्हें अपनी बहन प्रियंका गांधी से सीखने की सलाह दी है।

नेशनल डेस्क: भाजपा सांसद और बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत ने एक बार फिर कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर तीखा हमला बोला है। कंगना ने राहुल गांधी के संसदीय आचरण पर गंभीर सवाल उठाते हुए उन्हें अपनी बहन प्रियंका गांधी से सीखने की सलाह दी है।

राहुल को देखकर महिलाएं होती हैं असहज

एक इंटरव्यू के दौरान जब कंगना से नौकरशाहों द्वारा राहुल गांधी के व्यवहार पर लिखे गए पत्र के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने चौंकाने वाला दावा किया। कंगना ने कहा कि सदन में राहुल गांधी का व्यवहार ऐसा होता है कि हम महिला सांसद बहुत अनकंफर्टेबल महसूस करती हैं। कंगना ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी 'टपोरी' की तरह पेश आते हैं और किसी से भी 'तू-तड़ाक' करके बात करते हैं। कंगना के अनुसार, जब कोई इंटरव्यू दे रहा होता है, तो राहुल गांधी हूटिंग कॉल्स करते हैं, जो उनके पद की गरिमा के खिलाफ है।

<

>

प्रियंका गांधी की तारीफ, राहुल को नसीहत

दिलचस्प बात यह रही कि जहां कंगना ने राहुल की आलोचना की, वहीं उनकी बहन प्रियंका गांधी की जमकर तारीफ की। कंगना ने कहा कि राहुल गांधी को अपनी बहन प्रियंका से सीखना चाहिए। उनका व्यवहार कितना शालीन और अच्छा है, जबकि राहुल स्वयं शर्म के पात्र हैं।

सनातन पर कंगना का बड़ा बयान

सनातन धर्म के मुद्दे पर बोलते हुए कंगना ने कहा कि भारत में रहने वाला हर व्यक्ति मूल रूप से सनातनी ही है। उन्होंने तर्क दिया कि बाकी धर्म 1000-1500 साल पुराने हैं, लेकिन सनातन का न आदि है न अंत। उन्होंने सवाल उठाया कि लोगों को खुद को सनातनी लिखने या स्वीकार करने में घबराहट क्यों होती है?

 

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!