ड्यूटी के दौरान डॉक्टर की कोरोना से मौत, केजरीवाल परिवार को देंगे 1 करोड़ रुपए

Edited By Seema Sharma,Updated: 29 Jun, 2020 04:06 PM

kejriwal announced to give one crore rupees to doctor family

दिल्ली मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने महानगर के सरकारी LNJP अस्पताल के वरिष्ठ डॉक्टर की कोरोना से मौत पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके परिवार के लिए एक करोड़ रुपए की मुआवजा राशि देने का ऐलान किया। केजरीवाल ने कहा कि समाज ने एक अमूल्य योद्धा...

नेशनल डेस्कः दिल्ली मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने महानगर के सरकारी LNJP अस्पताल के वरिष्ठ डॉक्टर की कोरोना से मौत पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके परिवार के लिए एक करोड़ रुपए की मुआवजा राशि देने का ऐलान किया। केजरीवाल ने कहा कि समाज ने एक अमूल्य योद्धा खो दिया है। सरकारी अस्पताल के 52 वर्षीय डॉक्टर Covid-19 के इलाज के लिए ड्यूटी पर तैनात थे और रविवार को एक निजी अस्पताल के आईसीयू में उनकी मौत हो गई। केजरीवाल ने कहा कि डॉक्टर असीम गुप्ता वरिष्ठ डॉक्टर थे और पिछले कुछ महीनों से Covid-19 मरीजों का आईसीयू में इलाज कर रहे थे। उनके सहकर्मी उनके समर्पण की भावना और मरीजों को देखने की उनकी प्रतिबद्धता की प्रशंसा कर रहे हैं।

 

मुख्यमंत्री ने बताया कि डॉक्टर की पत्नी (खुद भी डॉक्टर) भी कोविड-19 से संक्रमित हो गई थीं, लेकिन अब वह स्वस्थ हो चुकी हैं। दिल्ली सीएम ने कहा कि उनके जैसे लोगों की वजह से ही हम Covid-19 से लड़ने में सक्षम हैं। वह हमारे लिए बड़े प्रेरणास्रोत हैं और हम मानवता की सेवा की उनकी भावना के सामने नतमस्तक हैं। सम्मान के तौर पर दिल्ली सरकार डॉक्टर गुप्ता के परिवार को एक करोड़ रुपये की पेशकश करती है।

 

केजरीवाल ने कहा कि यह किसी के अमूल्य जीवन के लिए छोटी राशि है। यह राशि दिल्ली सरकार द्वारा देश की जनता और दिल्ली के लोगों की तरफ से डॉक्टर द्वारा की गई सेवा के लिए दी जाएगी। उप राज्यपाल अनिल बैजल ने भी ट्वीट करके डॉक्टर के निधन पर शोक व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि  LNJP अस्पताल के डॉक्टर असीम गुप्ता की मौत से दुखी हूं, जो Covid-19 के खिलाफ लगातार अपनी सेवा दे रहे थे। वह बड़े योद्धा थे जिन्होंने अग्रिम मोर्चे पर काम कर रहे डॉक्टरों और स्वास्थ्य कर्मियों को गर्व करने का अवसर दिया है। उनके परिवार के प्रति मेरी संवेदनाएं।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!