केजरीवाल ने मंत्रियों के विभागों में किया बड़ा फेरबदल, आतिशी को मिला एक और अहम मंत्रालय

Edited By Updated: 01 Jun, 2023 08:04 PM

kejriwal made a big reshuffle in the departments of ministers

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने गुरुवार को अपने मंत्रियों के विभागों में फेरदबल किया है। हाल ही में कैबिनेट में शामिल हुईं आतिशी को बिजली, शिक्षा, महिला, पीडब्ल्यूडी मंत्रालय के अलावा अब केजरीवाल ने एक और अहम मंत्रालय की जिम्मेदारी दी है

नेशनल डेस्कः दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने गुरुवार को अपने मंत्रियों के विभागों में फेरदबल किया है। हाल ही में कैबिनेट में शामिल हुईं आतिशी को बिजली, शिक्षा, महिला, पीडब्ल्यूडी मंत्रालय के अलावा अब केजरीवाल ने एक और अहम मंत्रालय की जिम्मेदारी दी है। आतिशी अब जनसंपर्क मंत्रालय का कामकाज भी देखेंगी। इससे पहले यह विभाग परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत देख रहे थे।

बता दें कि जेल जाने के बाद उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। सिसोदिया के साथ-साथ सत्येंद्र जैन ने भी मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था। दिल्ली सरकार में दो मंत्री पद खाली होने के बाद सौरभ भारद्वाज और आतिशी को कैबिनेट में शामिल किया गया था।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!