Edited By Mehak,Updated: 22 Dec, 2025 05:36 PM

सोने और चांदी के दाम में 22 दिसंबर 2025 को बढ़ोतरी देखी गई। एमसीएक्स पर सोने का वायदा 1,36,082 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी 2,13,420 रुपये प्रति किलो पर ट्रेड कर रही थी। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के अनुसार 24 कैरेट सोना 1,33,580 रुपये, 22...
नेशनल डेस्क : सोने और चांदी की कीमतों में सोमवार, 22 दिसंबर 2025 को जोरदार तेजी देखने को मिली। Multi Commodity Exchange (MCX) पर सोने का 1 फरवरी, 2026 का वायदा भाव 1,36,082 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड कर रहा था, जो पिछले कारोबार की तुलना में 1.41 फीसदी या 1,886 रुपये अधिक है। वहीं, चांदी का वायदा भाव 2,13,420 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया, जिसमें 2.39 फीसदी या 4,981 रुपये की तेजी देखी गई।
सोने का घरेलू हाजिर भाव
इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, 22 दिसंबर को सोने के हाजिर भाव इस प्रकार हैं:
- 24 कैरेट सोना: ₹1,33,580 (प्रति 10 ग्राम)
- 22 कैरेट सोना: ₹1,30,380 (प्रति 10 ग्राम)
- 20 कैरेट सोना: ₹1,18,890 (प्रति 10 ग्राम)
- 18 कैरेट सोना: ₹1,08,200 (प्रति 10 ग्राम)
- 14 कैरेट सोना: ₹86,170 (प्रति 10 ग्राम)
प्रमुख ज्वैलर्स में सोने का भाव
तनिष्क में आज सोने के दाम (22 दिसंबर 2025)
- 24 कैरेट: ₹1,35,710 (प्रति 10 ग्राम)
- 22 कैरेट: ₹1,24,400 (प्रति 10 ग्राम)
- 18 कैरेट: ₹1,01,780 (प्रति 10 ग्राम)
जोयालुक्कास में आज सोने के दाम (22 दिसंबर 2025)
- 24 कैरेट: ₹1,36,150 (प्रति 10 ग्राम)
- 22 कैरेट: ₹1,24,800 (प्रति 10 ग्राम)
- 18 कैरेट: ₹1,02,110 (प्रति 10 ग्राम)
मालाबार गोल्ड एंड डायमंड्स में आज सोने के दाम (22 दिसंबर 2025)
- 22 कैरेट: ₹1,24,800 (प्रति 10 ग्राम)
- 18 कैरेट: ₹1,02,110 (प्रति 10 ग्राम)
- 14 कैरेट: ₹79,420 (प्रति 10 ग्राम)
कल्याण ज्वैलर्स में आज सोने के दाम (22 दिसंबर 2025)
- 22 कैरेट सोना: ₹1,24,800 (प्रति 10 ग्राम)
सोने-चांदी की कीमतों में तेजी के कारण
विशेषज्ञों के अनुसार, सोने और चांदी की कीमतों में इस तेजी के पीछे कई कारण हैं। वैश्विक बाजार में सोने और चांदी की बढ़ती मांग, डॉलर की कमजोरी, अंतरराष्ट्रीय आर्थिक अनिश्चितता और निवेशकों का सुरक्षित विकल्प की ओर रुझान कीमतों को प्रभावित कर रहा है। इसके अलावा, घरेलू निवेशकों के द्वारा सोने और चांदी में बढ़ती खरीदारी ने भी भावों को ऊपर धकेला है।
निवेशकों के लिए सलाह
अगर आप सोना या चांदी खरीदने का सोच रहे हैं, तो मौजूदा रेट पर ध्यान देकर ही निवेश करें। अलग-अलग ज्वैलर्स और बाजार के भावों की तुलना करना फायदेमंद रहेगा। साथ ही, बाजार की स्थितियों और वैश्विक आर्थिक हालात पर भी नजर रखना जरूरी है। इस तरह, 22 दिसंबर 2025 को सोने और चांदी दोनों में तेजी का रुझान रहा और निवेशकों के लिए यह सुनहरा मौका भी साबित हो सकता है।
और ये भी पढ़े

Gold Crash Today: सोना हुआ सस्ता... 10 दिसंबर को आई भारी गिरावट, जानें 24K, 22K, 18K के ताजा रेट

Gold Price Today: सोना सस्ता, चांदी महंगी... जानें आज कितना है 24K, 22K, 20K, 18K का ताजा रेट?

Gold Rate Today: 17 दिसंबर को सोने हुआ महंगा... चांदी ने भी पकड़ी रफ्तार, जानें 24K, 22K, 18K के...