बड़े दिलचस्प हैं लालू की सालियों के नाम

Edited By Updated: 16 Jun, 2017 02:21 PM

lalu  s sister name is very interesting

लालू यादव की पत्नी का नाम राबड़ी देवी है, यह तो आप जानते ही हैं। आज हम आपको उनकी सालियों के नाम भी बताते हैं। राबड़ी की तरह उनकी बहनों के नाम भी मिठाइयों के नाम पर रखे गए हैं।

पटना: लालू यादव की पत्नी का नाम राबड़ी देवी है, यह तो आप जानते ही हैं। आज हम आपको उनकी सालियों के नाम भी बताते हैं। राबड़ी की तरह उनकी बहनों के नाम भी मिठाइयों के नाम पर रखे गए हैं। लालू की सालियों के नाम हैं रसगुल्ला, पान और जलेबी। पिछले 3 दशक से लालू बिहार की राजनीति के सबसे बड़े खिलाड़ियों में से एक रहे हैं। इस दौरान कभी उन्हें जेल जाना पड़ा तो कभी उन्होंने हार के बाद जीत कर वापसी की।

लालू की छवि खुलकर बोलने और लोगों से मिलते-जुलते रहने वाले नेता की है। लालू और राबड़ी की शादी 1973 में हुई थी। शादी में लालू यादव को उनके ससुराल की ओर से दहेज में जर्सी गाय मिली थी। गरीबी के दिनों में गाय पालन लालू के परिवार के लिए बड़ा सहारा था। छात्र राजनीति के दिनों में लालू पैसे की तंगी से जूझ रहे थे। राबड़ी गाय के दूध के पैसे से परिवार चलाती थी। राजनीति के शुरुआती दिनों में जब लालू पटना से गोपालगंज वाले घर जाते थे तब राबड़ी उनके लिए सत्तू का परांठा बनाकर रखती थीं।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!