सुरक्षाबलों को मिली बड़ी कामयाबी, लश्कर का टाॅप का कमांडर ढेर, सिविल नागरिकों की हत्याओं में था शामिल

Edited By Updated: 21 Apr, 2022 11:19 AM

let top commander kantro killed in baramula encounter

बारामूला में सुरक्षाबलों को बारामूला मुठभेड़ में बड़ी कामयाबी हासिल हुई है।

श्रीनगर: बारामूला में सुरक्षाबलों को बारामूला मुठभेड़ में बड़ी कामयाबी हासिल हुई है। सुरक्षाबलों ने लश्कर के टाॅप के कमांडर युसूफ कांतरू को मार गिराया है। इस मुठभेड़ में सेना के तीन जवान घायल हुये हैं और एक स्थानीय नागरिक को भी चोट आई है।


जम्मू कश्मीर पुलिस के आईजीपी ने टवीट् कर जानकारी दी है कि बारामूला मे सुरक्षाबलों ने लश्कर के कमांडर कांतरू को मार गिराया है। कांतरू कई स्थानीय नागरिकों की हत्याओं में शामिल था। उसने हाल ही में जेकेपी के एक एसपीओे और उसके भाई को भी मारा था। कांतरू एक वांछित आतंकी था और काफी समय से सुरक्षाबलों की रडार पर था।


कश्मीर जोन के आईजीपी ने लिखा है, सुरक्षाबलों के लिए यह एक बड़ी कामयाबी है।
 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!