इन दो देशों में घर में पाले जाते हैं शेर-चीते, जानिए भारत और पाकिस्तान में क्यों नहीं है इसकी अनुमति

Edited By Updated: 17 Nov, 2025 02:01 PM

lions are kept as pets in these 2 countries know why this isnt allowed in india

दुनिया के कुछ देशों में शेर, चीता और तेंदुए जैसे जंगली जानवरों को पालतू बनाने की अनुमति है, जबकि कई देशों में यह पूरी तरह प्रतिबंधित है। अमेरिका के कई राज्यों में लोग इन जानवरों को घरों में रखते हैं, वहीं UAE में 2017 से पहले यह आम था, बाद में कड़े...

नेशनल डेस्क : दुनिया में कई जगह ऐसे भी देश हैं, जहां लोग जंगली जानवरों को पालतू की तरह रखते हैं। सुनने में भले अजीब लगे, लेकिन अमेरिका और UAE में शेर, चीते और तेंदुए को घर में रखना आम बात रही है। वहीं, भारत और पाकिस्तान जैसे देशों में यह पूरी तरह बैन है। नियमों में इतना अंतर क्यों है, चलिए समझते हैं।

अमेरिका में बड़ी संख्या में पालतू चीते

अमेरिका के कई राज्यों में कानून काफी ढीले हैं। यहां लोग अपने घरों में शेर, चीते, लोमड़ी और कई जंगली प्रजातियां पालते हैं। अनुमान के मुताबिक लगभग 12 राज्यों में 5,000 से ज्यादा चीते लोगों के घरों में हैं, जबकि जंगलों में इनकी संख्या काफी कम रह गई है। अमेरिका में हर राज्य के नियम अलग हैं और कई जगहों पर इन जानवरों को रखने पर सख्त रोक नहीं है।

यह भी पढ़ें - भारत ने LPG को लेकर अमेरिका के साथ पहली बार की एक एतिहासिक डील, जानिए अब देश पर क्या पड़ेगा इसका असर

UAE में चलन था, अब बना सख्त कानून

UAE में अमीर लोगों के बीच शेर और चीते पालना स्टेटस सिंबल माना जाता था। 2016 में दुबई की बीच रोड पर कारों के काफिले के साथ घूमते 5 पालतू चीतों की तस्वीरें खूब वायरल हुई थीं। लेकिन 2017 के बाद UAE ने सख्त वन्यजीव कानून लागू किया। अब शेर-चीते घर में रखने पर भारी जुर्माना (करीब 1 करोड़ रुपये तक) और जेल हो सकती है। इन्हें सिर्फ चिड़ियाघरों, रिसर्च सेंटर या सर्कस में ही रखने की अनुमति है।

पाकिस्तान में भी बदल गए नियम

पाकिस्तान में पहले राजनेता और बड़े परिवार शेर या चीते पालने के लिए मशहूर थे। सोशल मीडिया पर इनके साथ तस्वीरें पोस्ट करना आम बात थी। 2009 में नवाज़ शरीफ़ के भांजे ने शेर पालने की अनुमति मांगी थी, जिसके बाद काफी विवाद हुआ। बाद में अंतरराष्ट्रीय वन्यजीव संरक्षण नियमों के तहत सभी पालतू जंगली जानवरों को चिड़ियाघरों में भेज दिया गया।

भारत में क्यों है पूरी तरह बैन?

भारत में किसी भी जंगली जानवर चाहे शेर हो, बाघ हो या तेंदुआ को निजी तौर पर पालना पूरी तरह अवैध है। वाइल्ड लाइफ प्रोटेक्शन एक्ट के तहत इन प्रजातियों को रखने पर कड़ी सजा और भारी जुर्माना हो सकता है। जानवरों की सुरक्षा और संरक्षण को प्राथमिकता देते हुए नियम बेहद सख्त रखे गए हैं।

क्यों जरूरी हैं ये सख्त नियम?

जंगली जानवर घर में रखना न सिर्फ खतरनाक है, बल्कि यह उनके प्राकृतिक व्यवहार और सुरक्षा के लिए भी नुकसानदायक है। अमेरिका और UAE जैसे देशों में नियम ढीले होने की वजह से ऐसे जानवर अक्सर पालतू बनाए जाते हैं, जबकि भारत और पाकिस्तान में जोखिम और संरक्षण को देखते हुए इसे पूरी तरह रोका गया है।


 

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!