तमिलनाडु में आया कम तीव्रता का भूकंप, लोगों में दहशत का माहौल

Edited By Updated: 29 Nov, 2021 01:28 PM

low intensity earthquake struck tamil nadu

तमिलनाडु के उत्तरी नगर वेल्लोर से कुछ दूर सोमवार को तड़के भूकंप आया जिससे लोगों में दहशत का माहौल पैदा हो गया है। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र ने यह जानकारी दी। पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय के अंतर्गत आने वाले केंद्र ने बताया कि भूकंप की तीव्रता रिक्टर...

नेशनल डेस्क: तमिलनाडु के उत्तरी नगर वेल्लोर से कुछ दूर सोमवार को तड़के भूकंप आया जिससे लोगों में दहशत का माहौल पैदा हो गया है। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र ने यह जानकारी दी। पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय के अंतर्गत आने वाले केंद्र ने बताया कि भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 3.6 मापी गई ।

भूकंप सोमवार को चार बजकर 17 मिनट पर 25 किलोमीटर की गहराई में आया। केंद्र ने बताया कि इसका केंद्र वेल्लोर से 59 किलोमीटर दूर और चेन्नई से करीब 184 किलोमीटर पश्चिम में था।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!