Petrol Price Today: आम आदमी को बड़ा झटका! LPG हुआ महंगा...जानें मुंबई, दिल्ली और कोलकाता में पेट्रोल डीजल के अब क्या है नया रेट

Edited By Updated: 07 Mar, 2026 10:54 AM

lpg becomes expensive know what is the new rate of petrol and diesel in mumbai

आज भारत में घरेलू और व्यावसायिक LPG सिलेंडरों की कीमतों में वृद्धि देखी गई है। ऑयल मार्केटिंग कंपनियों (OMCs) की सूचना के अनुसार 14.2 किलो वाले घरेलू LPG सिलेंडर की कीमत 60 रुपये बढ़ा दी गई है, जबकि 19 किलो वाला कमर्शियल सिलेंडर अब 115 रुपये महंगा...

नेशनल डेस्क: आज भारत में घरेलू और व्यावसायिक LPG सिलेंडरों की कीमतों में वृद्धि देखी गई है। ऑयल मार्केटिंग कंपनियों (OMCs) की सूचना के अनुसार 14.2 किलो वाले घरेलू LPG सिलेंडर की कीमत 60 रुपये बढ़ा दी गई है, जबकि 19 किलो वाला कमर्शियल सिलेंडर अब 115 रुपये महंगा हो गया है। यह पिछले एक साल में LPG की दूसरी बढ़ोतरी है।

पेट्रोल-डीजल कीमतें स्थिर
हालांकि LPG की कीमतों में बढ़ोतरी हुई है, भारतीय ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों को आज सुबह प्रमुख शहरों में स्थिर रखा। यह उपभोक्ताओं के लिए थोड़ी राहत की खबर है।

शहरों के अनुसार पेट्रोल (₹/L) डीजल (₹/L) के दाम
नई दिल्ली: पेट्रोल 94.72, डीजल 87.62
मुंबई: पेट्रोल 104.21, डीजल 92.15
कोलकाता: पेट्रोल 103.94, डीजल 90.76
चेन्नई: पेट्रोल 100.75, डीजल 92.34
बेंगलुरु: पेट्रोल 102.92, डीजल 89.02
हैदराबाद: पेट्रोल 107.46, डीजल 95.70
जयपुर: पेट्रोल 104.72, डीजल 90.21
लखनऊ: पेट्रोल 94.69, डीजल 87.80
इंदौर: पेट्रोल 106.48, डीजल 91.88

उत्तर प्रदेश में हाल
UP के जिलों में वैट और ट्रांसपोर्टेशन लागत के कारण पेट्रोल-डीजल के दाम थोड़े अलग हैं। आगरा में पेट्रोल 94.64 और डीजल 87.80 रुपये प्रति लीटर है, जबकि नोएडा/गाजियाबाद में पेट्रोल 94.89 और डीजल 88.01 रुपये प्रति लीटर दर्ज किया गया।


कच्चे तेल की कीमतें बढ़ने के कारण
विशेषज्ञों के अनुसार, दुनिया भर में जारी भू-राजनीतिक तनाव के चलते कच्चे तेल के दाम बढ़ रहे हैं। ईरान और अमेरिका के बीच हालिया टकराव ने तेल की अंतरराष्ट्रीय सप्लाई चेन को प्रभावित किया है। इसके अलावा कतर और ईरान के बीच तनाव के कारण हॉर्मुज जलडमरूमध्य से तेल की सप्लाई बाधित होने की आशंका बढ़ गई है। दूसरी ओर, रुपए के मुकाबले डॉलर की कमजोरी ने भी भारत के लिए तेल आयात महंगा कर दिया है। वैश्विक स्तर पर ब्रेंट क्रूड का दाम $94 प्रति बैरल के पार पहुंच गया है।

आने वाले दिनों में क्या हो सकता है?
विशेषज्ञों का कहना है कि अगर अंतरराष्ट्रीय तेल कीमतें इसी तरह बढ़ती रही, तो पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 2 से 5 रुपये प्रति लीटर तक की बढ़ोतरी संभावित है। फिलहाल सरकार और ऑयल कंपनियां स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।उपभोक्ताओं के लिए राहत की बात यह है कि आज की स्थिति में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कोई बड़ा इजाफा नहीं हुआ। फिर भी, आने वाले हफ्तों में यात्रा या घरेलू बजट के लिए लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी जा रही है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!