‘मोदी जैसा कोई नहीं‘, कांग्रेस का नया एजेंडा विदेशों में देश को बदनाम करने का : CM शिवराज

Edited By Updated: 04 Mar, 2023 01:22 PM

madhya pradesh shivraj singh chouhan congress rahul gandhi

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज कांग्रेस और पार्टी के नेता राहुल गांधी पर हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस का नया एजेंडा देश को बदनाम करने का है।  चौहान ने कहा कि पेगासस फोन में नहीं, कांग्रेस के डीएनए में है, राहुल गांधी के दिमाग...

भोपाल: मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज कांग्रेस और पार्टी के नेता राहुल गांधी पर हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस का नया एजेंडा देश को बदनाम करने का है।  चौहान ने कहा कि पेगासस फोन में नहीं, कांग्रेस के डीएनए में है, राहुल गांधी के दिमाग में है। 

उन्होंने कहा कि उन्हें  गांधी की बुद्धि पर तरस आता है। कांग्रेस का नया एजेण्डा है, विदेशी धरती पर भारत को बदनाम करो। उन्होंने कहा कि विदेशी धरती पर देश की आलोचना करना देश विरोधी कदम है। कांग्रेस और राहुल गांधी को देश और देश की जनता कभी माफ नहीं करेगी। कांग्रेस देश से साफ होती जा रही है।

 मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी लोगों के दिल में बसे हैं। देश की कीर्ति और प्रतिष्ठा दुनिया में चारों तरफ बढ़ रही है। पूरी दुनिया के राष्ट्र प्रमुख कहते हैं, ‘मोदी जैसा कोई नहीं‘।  

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!