IIT Baba Abhay Singh Marriage: महाकुंभ के 'IIT बाबा' बने दूल्हा, धर्मशाला में रचाई शादी, पत्नी संग पहली तस्वीर हुई वायरल

Edited By Updated: 06 Apr, 2026 05:58 PM

mahakumbh s  iit baba  marries in dharamshala

महाकुंभ से चर्चा में आए 'IIT बाबा' एक बार फिर से सुर्खियों में आए हैं। इस बार उनके चर्चा के आने की वजह उनकी शादी है। 'IIT बाबा' ने गुपचुप तरीके से 15 फरवरी को शादी की। सोमवार को अभय अपनी पत्नी प्रीतिका के साथ झज्जर तहसील पहुंचे। यहाँ उन्होंने बैंक...

IIT Baba Abhay Singh Marriage: महाकुंभ से चर्चा में आए 'IIT बाबा' एक बार फिर से सुर्खियों में आए हैं। इस बार उनके चर्चा के आने की वजह उनकी शादी है। 'IIT बाबा' ने गुपचुप तरीके से 15 फरवरी को शादी की। सोमवार को अभय अपनी पत्नी प्रीतिका के साथ झज्जर तहसील पहुंचे। यहाँ उन्होंने बैंक संबंधी केवाईसी (KYC) कार्य निपटाया और अपने अधिवक्ता पिता के चैंबर में कुछ समय बिताया।

धर्मशाला में रचाई शादी

सूत्रों के अनुसार, अभय सिंह ने 15 फरवरी 2026 को हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला में पारंपरिक रीति-रिवाजों से शादी की, जिसके बाद 19 फरवरी को उन्होंने कोर्ट मैरिज भी हुई। उनकी पत्नी प्रीतिका मूल रूप से बेंगलुरु की रहने वाली हैं। अभय ने बताया कि उनकी पत्नी और वे, दोनों एक ही आध्यात्मिक और सामाजिक विजन पर काम कर रहे हैं। फिलहाल यह जोड़ा हिमाचल प्रदेश में निवास कर रहा है।

PunjabKesari

क्या है 'श्रीयूनिवर्सिटी' का प्रोजेक्ट?

मीडिया से बातचीत के दौरान अभय सिंह ने अपने भविष्य के बड़े प्रोजेक्ट का खुलासा किया। वे 'श्रीयूनिवर्सिटी' की स्थापना पर काम कर रहे हैं। इस विश्वविद्यालय में सांसारिक आधुनिक शिक्षा और प्राचीन आध्यात्मिक साधनाओं का संगम होगा। अभय का मानना है कि केवल किताबी ज्ञान पर्याप्त नहीं है, छात्रों को आत्मिक शांति और साधना का ज्ञान भी मिलना चाहिए।

परिवार और वैराग्य पर बोले अभय

माता-पिता से मिलने के सवाल पर उन्होंने भावुक होते हुए कहा कि वे उनसे जरूर मिलेंगे। उन्होंने यह भी जोड़ा कि कई बार "बड़े परिवार (समाज) के कल्याण के लिए छोटे परिवार की मोह-माया को छोड़ना पड़ता है।" तहसील परिसर में उनके साथ सेल्फी लेने वालों का तांता लगा रहा, जहाँ उन्होंने लोगों से पुरानी यादें भी साझा कीं।

 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!