'मैं और लंकेश' पहली बार संसद में प्रवेश करते हुए, रामायण की सीता ने शेयर की पुरानी तस्वीर

Edited By Updated: 14 Apr, 2020 11:33 PM

main aur lankesh  enters parliament for the first time

कोरोना वायरस को लेकर पूरे देश में लॉकडाउन लागू है। ऐसे में दूरदर्शन के कई पुराने धारावाहिकों का प्रसारण फिर से शुरू हो गया है। इनमें रामानंद सागर का सीरियल ‘रामायण’ सबसे ज्यादा सुर्खियों में हैं। लोकप्रियता का आलम ये है कि रामायाण के कई कलाकारों ने...

नेशनल डेस्कः कोरोना वायरस को लेकर पूरे देश में लॉकडाउन लागू है। ऐसे में दूरदर्शन के कई पुराने धारावाहिकों का प्रसारण फिर से शुरू हो गया है। इनमें रामानंद सागर का सीरियल ‘रामायण’ सबसे ज्यादा सुर्खियों में हैं। लोकप्रियता का आलम ये है कि रामायाण के कई कलाकारों ने सोशल मीडिया पर एंट्री कर ली है और अब वो अपने फैंस से सीधे बात कर रहे हैं।

सीता का किरदार करने वालीं अभिनेत्री दीपिका चिखलिया ट्विटर पर काफी एक्टिव हैं। उन्होंने एक थ्रोबैक तस्वीर शेयर की है जिसमें वो रावण का किरदार निभाने वाले अभिनेता अमित त्रिवेदी के साथ हैं। तस्वीर तब की है जब दीपिका और अरविंद त्रिवेदी पहली बार संसद पहुंचे थे। दोनों के संसद पहुंचते ही फोटोग्राफर्स के बीच उनकी तस्वीरें खींचने की होड़ सी मच गई थी। तस्वीर शेयर करते हुए दीपिका ने कैप्शन में लिखा- 'लंकेश और मैं पहली बार संसद में प्रवेश करते हुए। यादें।'

हाल में दीपिका चिखलिया ने अपने ट्विटर अकाउंट से एक थ्रोबैक तस्वीर शेयर की। ये फोटो उस समय की है जब दीपिका गुजरात में वड़ोदरा सीट से चुनाव में खड़ी हुई थीं। इस तस्वीर में उनके साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता लाल कृष्ण आडवाणी बैठे नजर आए। सोशल मीडिया पर ये तस्वीर तेजी से वायरल हुई। 


दीपिका ने इस तस्वीर को शेयर करते हुए ट्वीट किया, 'एक पुरानी फोटो उस समय की जब मैं वड़ोदरा सीट से चुनाव में खड़ी हुई थी। मेरे साथ दाएं हाथ के कोने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बैठे हैं, फिर लाल कृष्ण आडवाणी, मैं और चुनाव के इनचार्ज नलिन भट्ट।' बता दें कि 90 के दशक में दीपिका बहुत लोकप्रिय थीं। इसी के चलते साल 1991 में उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के टिकट पर वड़ोदरा लोकसभा सीट पर चुनाव लड़ा था। इस चुनाव में उन्होंने जीत हासिल की थी। 

 

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!