बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी ने खेला बड़ा कार्ड: SC, ST और OBC के लिए बनाए 5 नए विकास बोर्ड

Edited By Updated: 13 Mar, 2026 01:12 PM

mamata announces 5 new development boards for sc st and obc communities

देश के किसानों के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। पीएम मोदी ने आज यानि 13 मार्च को असम में डिजिटल बटन दबाकर पीएम-किसान सम्मान निधि की बहुप्रतीक्षित 22वीं किस्त जारी करेंगे। शाम 5 बजे होते ही DBT के माध्यम से देश के 9 करोड़ से अधिक लाभार्थी किसानों...

नेशनल डेस्क: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शुक्रवार को राज्य के अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST) और अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) समुदायों के लिए पांच नए सांस्कृतिक एवं विकास बोर्डों के गठन का ऐलान किया है। सीएम का यह निर्णय राज्य की सामाजिक और राजनीतिक दिशा में काफी अहम माना जा रहा है।

किन समुदायों को मिला प्रतिनिधित्व?

ममता सरकार ने जिन पांच समुदायों के लिए इन विशेष बोर्डों के गठन का फैसला किया है, उनमें शामिल हैं:

  • अनुसूचित जनजाति (ST): मुंडा और कोरा समुदाय।
  • अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC): कुंभकार और सद्गोप समुदाय।
  • अनुसूचित जाति (SC): डोम समुदाय।

PunjabKesari

मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया के माध्यम से इन समुदायों को बधाई देते हुए कहा कि ये वर्ग बंगाल की जीवंत संस्कृति का अभिन्न अंग हैं।

बोर्ड गठन का मकसद

ममता बनर्जी ने स्पष्ट किया कि इन बोर्डों का प्राथमिक लक्ष्य समुदायों की विशिष्ट भाषाओं और परंपराओं का संरक्षण करना है। इसके साथ ही, ये बोर्ड विभिन्न क्षेत्रों में काम करेंगे, जिनमें न्निलिखित शामिल हैं-

  1. शिक्षा और स्वास्थ्य: समुदायों के लिए बेहतर शैक्षणिक और चिकित्सा सुविधाएं सुनिश्चित करना।

  2. रोजगार: युवाओं के लिए नौकरी के नए अवसर पैदा करना।

  3. सामाजिक-आर्थिक विकास: उनके प्रथागत अधिकारों की रक्षा करना और सर्वांगीण प्रगति लाना।

मुख्यमंत्री ने अपने प्रसिद्ध नारे का जिक्र करते हुए कहा, "हमारी 'मां, माटी, मानुष' के प्रति प्रतिबद्धता का अर्थ है कि कोई भी समुदाय पीछे न छूटे।"

PunjabKesari

विपक्ष का पलटवार

राजनीतिक विशेषज्ञों का मानना है कि यह घोषणा राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के बंगाल दौरे के दौरान हुए प्रोटोकॉल विवाद के बीच अपनी छवि सुधारने की एक कोशिश हो सकती है। वहीं, राज्य BJP ने इस फैसले को 'चुनावी स्टंट' करार दिया है। बीजेपी नेताओं का कहना है कि आगामी विधानसभा चुनावों को देखते हुए ममता सरकार मतदाताओं को लुभाने के लिए यह 'छलावा' कर रही है।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!