Edited By Sahil Kumar,Updated: 01 Sep, 2026 03:51 PM

तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी की भतीजी मंगलवार को पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले में स्थित अपने आवास पर फंदे से लटकी मिलीं। पुलिस ने यह जानकारी दी।
कोलकाताः तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी की भतीजी मंगलवार को पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले में स्थित अपने आवास पर फंदे से लटकी मिलीं। पुलिस ने यह जानकारी दी।
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि 28 वर्षीय बृष्टि मुखर्जी का शव मंगलवार दोपहर रामपुरहाट इलाके के कुसुम्बा गांव स्थित उनके घर की दूसरी मंजिल के एक कमरे से बरामद किया गया।
अधिकारी ने कहा, ''शव को पोस्टमर्टम के लिए ले जाया गया है। मामले की जांच जारी है। मौत की परिस्थितियों का पता पोस्टमॉर्टम और अन्य कानूनी प्रक्रियाओं के पूरा होने के बाद ही चल पाएगा।''
परिवार के सदस्यों के अनुसार, मुखर्जी पिछले कुछ वर्षों से अवसाद से जूझ रही थीं और उनका इलाज चल रहा था। परिजनों ने बताया कि सरकारी सहायता प्राप्त स्कूलों में कथित भ्रष्टाचार के कारण भर्ती रद्द करने के उच्चतम न्यायालय के आदेश के बाद उनकी नौकरी चली गई थी।