PM मोदी की मां को गाली देने वाले शख्स को मिली जमानत, राहुल गांधी के वोटर अधिकार यात्रा में कहे थे अपशब्द

Edited By Updated: 12 Feb, 2026 07:18 PM

man who abused pm modi s mother gets bail

बिहार के दरभंगा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां को लेकर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी के मामले में गिरफ्तार युवक को पटना हाईकोर्ट से जमानत मिल गई है। करीब पांच माह से अधिक समय तक जेल में रहने के बाद अब उसकी रिहाई का रास्ता खुल गया है। कानूनी प्रक्रिया...

नेशनल डेस्क : बिहार के दरभंगा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां को लेकर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी के मामले में गिरफ्तार युवक को पटना हाईकोर्ट से जमानत मिल गई है। करीब पांच माह से अधिक समय तक जेल में रहने के बाद अब उसकी रिहाई का रास्ता खुल गया है। कानूनी प्रक्रिया पूरी होते ही उसके जेल से बाहर आने की संभावना जताई जा रही है।

राहुल गांधी की यात्रा के दौरान उठा था विवाद

यह विवाद 27 अगस्त को आयोजित ‘वोटर अधिकार यात्रा’ कार्यक्रम के दौरान सामने आया था। आरोप है कि दरभंगा में हुए इस आयोजन में मंच से प्रधानमंत्री की मां के संबंध में आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग किया गया। घटना के बाद राज्य की राजनीति में तीखी प्रतिक्रिया देखने को मिली और विभिन्न संगठनों ने विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिए।

सड़क से लेकर पार्टी दफ्तर तक बढ़ा तनाव

घटना के विरोध में बिहार बंद का आह्वान किया गया था। पटना समेत कई शहरों में प्रदर्शन हुए। कुछ स्थानों पर बीजेपी और कांग्रेस समर्थकों के बीच तीखी झड़प की खबरें भी आईं। बताया गया कि दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए, जहां धक्का-मुक्की, लाठी-डंडों और पथराव की घटनाएं हुईं। इस दौरान कई वाहनों को नुकसान पहुंचा और इलाके में तनावपूर्ण माहौल बन गया।

प्रधानमंत्री की प्रतिक्रिया भी आई थी सामने

घटना के कुछ दिन बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सार्वजनिक मंच से इस मुद्दे का जिक्र करते हुए कहा था कि उनकी मां को लेकर की गई टिप्पणी केवल व्यक्तिगत नहीं, बल्कि देश की महिलाओं का भी अपमान है। उनके बयान के बाद यह मामला और अधिक चर्चा में आ गया था।

देशद्रोह समेत कई धाराओं में केस दर्ज

मामले में बीजेपी के जिला अध्यक्ष की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ देशद्रोह सहित तीन धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। 29 अगस्त को स्थानीय स्तर पर पहचान होने के बाद आरोपी राजा उर्फ रिजवी को गिरफ्तार कर लिया गया था। गिरफ्तारी के बाद से वह दरभंगा जेल में बंद था। अब हाईकोर्ट से जमानत मिलने के बाद मामले में नया कानूनी चरण शुरू हो गया है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!