Edited By Radhika,Updated: 06 Apr, 2026 06:31 PM

लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कार्यशैली को "अहंकारी" करार दिया है। पलक्कड़ में एक विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने दावा किया कि जहाँ दिल्ली में मोदी को लगता है कि...
नेशनल डेस्क: लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कार्यशैली को "अहंकारी" करार दिया है। पलक्कड़ में एक विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने दावा किया कि जहाँ दिल्ली में मोदी को लगता है कि उनके अलावा कोई देश नहीं चला सकता, वहीं केरल में विजयन को लगता है कि उनके बिना राज्य का अस्तित्व नहीं है।
ये भी पढ़ें- IIT Baba Abhay Singh Marriage: महाकुंभ के 'IIT बाबा' बने दूल्हा, धर्मशाला में रचाई शादी, पत्नी संग पहली तस्वीर हुई वायरल
मुझे 55 घंटे पूछताछ, CM को छूट क्यों?
राहुल गांधी ने केंद्रीय एजेंसियों के कथित दुरुपयोग का मुद्दा उठाते हुए सवाल किया कि भाजपा सरकार केवल उन्हें ही निशाना क्यों बनाती है। उन्होंने कहा"मैं भाजपा से लड़ता हूं। मैंने कन्याकुमारी से कश्मीर तक 4,000 किलोमीटर की पदयात्रा की। ED ने मुझसे 55 घंटे तक पूछताछ की, मेरी सदस्यता रद्द की गई और मैं जमानत पर बाहर हूं। लेकिन केरल के मुख्यमंत्री और उनके परिवार पर कोई जांच क्यों नहीं होती? पूरी दुनिया जानती है कि केरल के सीएम भ्रष्ट हैं, फिर भी मोदी उन्हें बचा रहे हैं।"

सबरीमाला और सोने की चोरी पर चुप्पी का आरोप
राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रधानमंत्री हर जगह धर्म और हिंदू धर्म की बात करते हैं, लेकिन जब वे केरल आते हैं, तो सबरीमाला मंदिर और वहां से 'चोरी हुए सोने' के मुद्दे पर चुप्पी साध लेते हैं। राहुल के अनुसार, यह विजयन और मोदी के बीच "मदद करो और मदद लो" की राजनीति का हिस्सा है।

'कौन और?' अभियान पर तंज
एलडीएफ के हालिया विज्ञापन अभियान 'Who else' (और कौन?) पर कटाक्ष करते हुए राहुल ने कहा कि यह विज्ञापन दर्शाता है कि मुख्यमंत्री खुद को विकल्पहीन मान बैठे हैं। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि जैसे नरेंद्र मोदी पर बाहरी प्रभाव है, वैसे ही मोदी केरल के मुख्यमंत्री को नियंत्रित कर रहे हैं।