मनोज तिवारी के नाम से चल रही फर्जी फेसबुक आईडी, बीजेपी सांसद ने दर्ज कराई FIR

Edited By Updated: 31 Jan, 2026 09:24 PM

manoj tiwari fake facebook id

भोजपुरी अभिनेता और उत्तर-पूर्वी दिल्ली से भारतीय जनता पार्टी के सांसद मनोज तिवारी के नाम पर सोशल मीडिया पर बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया है।

नेशनल डेस्क: भोजपुरी अभिनेता और उत्तर-पूर्वी दिल्ली से भारतीय जनता पार्टी के सांसद मनोज तिवारी के नाम पर सोशल मीडिया पर बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया है। उनके नाम, तस्वीर और सार्वजनिक पहचान का गलत इस्तेमाल कर फेसबुक पर एक नकली प्रोफाइल चलाई जा रही थी, जिससे भ्रामक और झूठे संदेश फैलाए जा रहे थे।

सांसद ने खुद की शिकायत, साइबर सेल पहुंचा मामला

मनोज तिवारी ने इस गंभीर साइबर अपराध को लेकर दिल्ली पुलिस की साइबर सेल में औपचारिक शिकायत दर्ज कराई है। 22 जनवरी 2026 को नई दिल्ली स्थित साइबर पुलिस स्टेशन में दी गई शिकायत के बाद पुलिस ने तुरंत संज्ञान लेते हुए जांच शुरू कर दी।

 कैसे चल रही थी फर्जी फेसबुक आईडी

जांच में सामने आया कि “Monoj Tiwari BJP” नाम से एक फेसबुक अकाउंट संचालित किया जा रहा था, जिसमें सांसद की असली तस्वीरें, वीडियो और प्रोफाइल से जुड़ी जानकारियों का इस्तेमाल किया गया था। इस फर्जी आईडी के जरिए लोगों को गुमराह करने वाले पोस्ट डाले जा रहे थे। सांसद ने साफ किया कि यह अकाउंट न तो उनके द्वारा संचालित है और न ही इसकी कोई अनुमति दी गई थी।

 आईटी एक्ट के तहत दर्ज हुई FIR

साइबर पुलिस की प्रारंभिक जांच में यह मामला पहचान की चोरी और डिजिटल धोखाधड़ी से जुड़ा पाया गया। इसके बाद पुलिस ने आईटी एक्ट की धारा 66C और भारतीय न्याय संहिता की धारा 356(3) के तहत मामला दर्ज किया। PS Cyber New Delhi में इस संबंध में FIR नंबर 01/2026 दर्ज की गई है।

साइबर सेल की जांच तेज, अकाउंट बंद कराने की प्रक्रिया शुरू

दिल्ली पुलिस की साइबर सेल अब फर्जी फेसबुक अकाउंट को जल्द से जल्द बंद कराने की कार्रवाई कर रही है। साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि इस अकाउंट के पीछे कौन व्यक्ति या समूह है, इसका उद्देश्य क्या था और क्या इसके जरिए किसी बड़े साइबर नेटवर्क को ऑपरेट किया जा रहा था।

सोशल मीडिया पर पहचान की चोरी गंभीर अपराध

पुलिस ने स्पष्ट किया है कि सोशल मीडिया पर किसी व्यक्ति की पहचान, नाम या तस्वीर का दुरुपयोग करना गंभीर अपराध है। ऐसे मामलों में दोषियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। आम नागरिकों से अपील की गई है कि यदि उन्हें किसी भी तरह की फर्जी प्रोफाइल या संदिग्ध ऑनलाइन गतिविधि दिखे, तो तुरंत साइबर क्राइम हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत दर्ज कराएं।

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!