'दीदी' vs 'मोदी': क्या इस बार बंगाल में चलेगा ममता राज या फिर आएगी मोदी सरकार?

Edited By Updated: 14 Apr, 2026 04:58 PM

will  didi  rule end in bengal

पश्चिम बंगाल में इन दिनों सियासी पारा सातवें आसमान पर पहुंच चुका है। सभी राजनीतिक पार्टियां चुनाव की जोरों से तैयारियां कर रही हैं। राज्य में ममता बनर्जी और पीएम मोदी के बीच कांटें की टक्कर देखने को मिल रही है। बंगाल के चुनावी रण में 'दीदी' बनाम...

नेशनल डेस्क: पश्चिम बंगाल में इन दिनों सियासी पारा सातवें आसमान पर पहुंच चुका है। सभी राजनीतिक पार्टियां चुनाव की जोरों से तैयारियां कर रही हैं। राज्य में ममता बनर्जी और पीएम मोदी के बीच कांटें की टक्कर देखने को मिल रही है। बंगाल के चुनावी रण में 'दीदी' बनाम 'मोदी' की यह जंग अब एक नई मनोवैज्ञानिक लड़ाई में बदल चुकी है।

PunjabKesari

 इमोशनल कार्ड पर खेल कर चुनाव जीतने की तैयारी में ममता

इन दिनों ममता बनर्जी बीरभूम, बर्धमान और दुर्गापुर जैसी जगहों पर ताबड़तोड़ रैलियां कर रही हैं। उनके भाषणों में वही पुराना आक्रामक और भावुक अंदाज नजर आ रहा है। ममता बनर्जी अपनी रैलियों में केंद्र सरकार और केंद्रीय एजेंसियों जैसे ED/CBI पर निशाना साध रही हैं। दीदी बंगाल की जनता के साथ एक भावनात्मक जुड़ाव बनाते हुए यह दावा कर रही हैं कि इस बार TMC 226 से ज्यादा सीटें जीतकर वापसी करेगी।

PunjabKesari

बिना नाम लिए ममता बनर्जी पर तीखा प्रहार

पीएम मोदी ने अपनी रैलियों में ममता बनर्जी का नाम न लेते हुए तीखा कटाक्ष किया है। पीएम ने ममता सरकार को घेरते हुए 'कटमनी', 'सिंडिकेट राज' और 'माफिया राज' जैसे शब्दों का प्रयोग किया है। इसके अलावा हाल ही में पीएम मोदी की उत्तराखंड में दूरबीन के साथ एक तस्वीर सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी। नेटिजन्स ने इस पर तंज कसते हुए लिखा कि "मोदी जी देहरादून से दूरबीन लगाकर बंगाल की हर चाल पर नजर रखे हुए हैं।"

बंगाल में ममता vs BJP होगी

राजनीतिक विशेषज्ञों का मानना है कि ममता बनर्जी ने इस चुनाव को ममता vs BJP बना दिया है। इसी के साथ यहां पर सवाल उठता है कि क्या ममता  'अकेली लड़ाई' और सहानुभूति कार्ड भाजपा के 'बदलाव' के वादे पर भारी पड़ेगा? इस सवाल के जवाब के लिए फिलहाल इंतजार करना होगा।

 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!