आधुनिक युग की महत्वपूर्ण एवं प्रासंगिक रचना है मार्गेश राय की शरबती जिंदगी

Updated: 14 Nov, 2022 03:25 PM

margesh rai is an outstanding contribution to hindi literature

कविता एक जरिया है जिसके माध्यम से लेखक अपनी मन: स्थिति और अपने जज़्बात से पाठकों को रूबरू कराता है।

टीम डिजिटल। कविता एक जरिया है जिसके माध्यम से लेखक अपनी मन: स्थिति और अपने जज़्बात से पाठकों को रूबरू कराता है। शिल्प सौंदर्य की मौजूदगी से कविताओं में निखार आ जाता है। एक वक़्त था जब छंद और अलंकार को कविता का अभिन्न अंग माना जाता था, लेकिन आज के इस दौर में अलंकार-रहित एवं छंद-मुक्त कविताएं भी पाठकों के हृदय में अपना स्थान बना पा रही हैं। नई कविताओं के इस दौर में भी एक चीज़ है जो नहीं बदली है, वो है कविता में भाव तत्त्व की प्रधानता। बीते कुछ वर्षों में हिंदी पुस्तक पढ़ने वालों की तादाद कम हो गई है, लेकिन दिव्य प्रकाश दुबे, गीत चतुर्वेदी, मानव कौल, और सत्य व्यास जैसे लेखकों के आगमन से हिंदी साहित्य की तस्वीर में बदलाव देखने को मिला है। इसी कड़ी में मार्गेश राय(मार्गदर्शन) ने भी अपने रचनात्मक सामर्थ्य का प्रदर्शन किया है और इन्हें पाठकों का भरपूर प्यार भी मिल रहा है।

Poetry- A Garland of  Words और Khushboo Bikherti Pagdandiyan जैसी सफल पुस्तकों के शिल्पकार Margesh Rai(Margdarshan) शरबती ज़िंदगी नाम की एक काव्य-संग्रह लेकर पाठकों के बीच एक बार फिर से हाज़िर हैं। इस काव्य संग्रह में जीवन के विभिन्न रंग समाहित हैं। एक बार आप किताब उठाएंगे तो आप कवि द्वारा निर्मित दुनिया का हिस्सा बन जाएंगे और आप इनकी कविताओं में बस खो जाएंगे। समाज में होने वाली घटनाओं का बखान भी कवि ने अलग अंदाज़ में किया है। चाहे आप सकारात्मक दृष्टिकोण वाली कविताएं जैसे शरबती ज़िंदगी, उत्सव-सा है जीवन, ये जीवन संवर जाएगा, इन्हें पढ़े या आप सामाजिक मुद्दों पर आधारित कविताएं जैसे इंसानियत गुमनाम, हैवानियत सरेआम, बंद कमरों में जिस्म बिक जाता है, इन्हें पढ़े, आप Margesh Rai(Margdarshan) के साहित्य के कायल हो जाओगे।पुस्तक का सूफ़ियाना आवरण इसे दिलचस्प बनाता है।

Sharbati Zindagi आपके जीवन में मिठास घोल देगी और आपको सकारात्मक सोच के साथ जीवन जीने के लिए प्रेरित भी करेगी। मार्गेश राय(मार्गदर्शन) की कुछ कविताएं प्रेम और श्रृंगार रस में लबरेज़ हैं तो वहीं कुछ कविताओं को पढ़कर यह समझ आ जाता है कि कवि प्रकृति के बेहद करीब रहें हैं। विभिन्न सामाजिक मुद्दों पर कटाक्ष करने से भी युवा कवि पीछे नहीं हटे हैं। यह काव्य संग्रह पठनीय होने के साथ ही संग्रहणीय भी है।

  • Edited By- Jyotsna Rawat

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!