इतिहास के पन्नों में 13 मई: जब गूंजी थी देश की पहली संसद, जानें आज के दिन का पूरा लेखा-जोखा

Edited By Updated: 13 May, 2026 12:21 PM

may 13 in the pages of history when the country s first parliament resonated

13 मई का दिन भारतीय लोकतंत्र के लिए किसी जन्मदिन से कम नहीं है। साल 1952 में आज ही के दिन आजाद भारत के संसदीय इतिहास की शुरुआत हुई थी। लोकसभा और राज्यसभा दोनों ने अपने पहले सत्र के साथ देश के नवनिर्माण का संकल्प लिया था। देश के लोकतांत्रिक इतिहास...

May 13 History India : 13 मई का दिन भारतीय लोकतंत्र के लिए किसी जन्मदिन से कम नहीं है। साल 1952 में आज ही के दिन आजाद भारत के संसदीय इतिहास की शुरुआत हुई थी। लोकसभा और राज्यसभा दोनों ने अपने पहले सत्र के साथ देश के नवनिर्माण का संकल्प लिया था। देश के लोकतांत्रिक इतिहास में यह दिन मील का पत्थर है। स्वतंत्र भारत का पहला संसद सत्र 13 मई 1952 से आहूत किया गया था। 

तीन अप्रैल 1952 को पहली बार उच्च सदन यानी राज्यसभा का गठन किया गया और इसका पहला सत्र 13 मई 1952 को आयोजित किया गया। इसी तरह 17 अप्रैल 1952 को पहली लोकसभा का गठन किया गया जिसका पहला सत्र 13 मई 1952 को आहूत किया गया। देश दुनिया के इतिहास में 13 मई की तारीख पर दर्ज महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है:- 

1830 : इक्वाडोर गणराज्य की स्थापना, जुआन जोस फ्लोरेंस पहले राष्ट्रपति बने। 

1905 : भारत के पूर्व राष्ट्रपति फखरुद्दीन अली अहमद का जन्म। 

PunjabKesari

1952 : स्वतंत्र भारत में संसद का पहला सत्र आहूत। 

1960 : मैक्स इसेलीन के नेतृत्व में स्विट्जरलैंड का एक खोजी दल हिमालय में धौलागिरी पर्वत शिखर पर पहुंचा। 

यह भी पढ़ें: BTS Net Worth: साउथ कोरिया का बीटीएस बैंड एक शो से कमा लेता है करोड़ों, जानें कितनी है इनकी Net Worth?

1962 : सर्वपल्ली राधाकृष्णन देश के दूसरे राष्ट्रपति बने। 

1981 : पोप जॉन पॉल द्वितीय को तुर्किये के एक नागरिक ने वेटिकन सिटी के सेंट पीटर्स स्क्वायर में गोली मार दी। पोप इस हमले में गंभीर रूप से घायल हुए। 

PunjabKesari

1995 : ब्रिटेन की एक महिला, जो दो बच्चों की मां थी, ने शेरपाओं की मदद और ऑक्सीजन के बिना एवरेस्ट फतह दिया। 

यह भी पढ़ें: मणिपुर में सुरक्षा बलों का बड़ा एक्शन: 4 खूंखार उग्रवादी गिरफ्तार, भारी मात्रा में विस्फोटक और IED बरामद

1998 : विश्व भर की आलोचना और दबाव की परवाह न करते हुए भारत ने दो और परमाणु परीक्षण किए। 

2001 : भारतीय साहित्य जगत के सबसे बड़े नामों में से एक आर के नारायण का निधन। 

PunjabKesari

2009 : यूरोपीय आयोग ने कंप्यूटर चिप बनाने वाली कंपनी इंटेल पर प्रतिद्वंद्वी कंपनी के प्रति गलत व्यावसायिक नीतियां अपनाने को लेकर एक अरब यूरो से अधिक का जुर्माना लगाया। 

2014 : तुर्किये की एक खदान में विस्फोट होने और आग लगने से 238 खदान कर्मियों की मौत। 

2016 : भारत के प्रसिद्ध संत और संत निरंकारी मिशन के आध्यात्मिक गुरु बाबा हरदेव सिंह का निधन। 

PunjabKesari

2018 : जाने माने कवि एवं लेखक तथा पूर्व सांसद बालकवि बैरागी का 87 वर्ष की उम्र में निधन। इसी दिन पश्चिम बंगाल, उत्तर प्रदेश, आंध्र प्रदेश और राष्ट्रीय राजधानी नयी दिल्ली में तेज हवाओं के साथ बारिश होने के कारण 41 लोगों की मौत हो गई और भारी नुकसान हुआ। 

2022 : दिल्ली में मुंडका मेट्रो स्टेशन के पास इमारत में आग लगने से 27 लोगों की मौत। 

2024 : मुंबई के घाटकोपर इलाके में होर्डिंग गिरने से 14 लोगों की मौत। 

2025 : पंजाब के अमृतसर में जहरीली शराब पीने से 23 लोगों की मौत। 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!