मेधा पाटकर कांग्रेस के लिए बनीं नई मुसीबत!, भाजपा गुजरात चुनाव में जमकर बना रही निशाना

Edited By Updated: 20 Nov, 2022 03:38 PM

medha patkar creates new trouble for congress

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ‘भारत जोड़ो यात्रा' के दौरान नर्मदा बचाओ आंदोलन की कार्यकर्ता मेधा पाटकर के साथ पदयात्रा करने के लिए कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर रविवार को निशाना साधा

नेशनल डेस्कः प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ‘भारत जोड़ो यात्रा' के दौरान नर्मदा बचाओ आंदोलन की कार्यकर्ता मेधा पाटकर के साथ पदयात्रा करने के लिए कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर रविवार को निशाना साधा। मोदी ने गुजरात के धोराजी में एक रैली को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘कांग्रेस के एक नेता को उस महिला के साथ पदयात्रा करते हुए देखा गया जिन्होंने तीन दशकों तक नर्मदा बांध परियोजना को बाधित किया।''

प्रधानमंत्री ने कहा, ‘‘जब वोट मांगने की बात आती है तो कांग्रेस से पूछिए कि आप उन लोगों के कंधों पर अपना हाथ रखकर पदयात्रा कर रहे थे जो नर्मदा बांध के खिलाफ थे। अगर नर्मदा बांध नहीं बना होता तो क्या होता।'' गुजरात में विधानसभा चुनाव के लिए दो चरणों में एक तथा पांच दिसंबर को मतदान होगा। मतगणना आठ दिसंबर को होगी।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!