cervical cancer: पुरुषों की इन लापरवाही से महिलाओं में बढ़ रहा है सर्वाइकल कैंसर का खतरा, जानें कितना खतरनाक है यह कैंसर

Edited By Updated: 09 Mar, 2026 11:13 AM

men the risk of cervical cancer is increasing in women

आज के दौर में कैंसर एक ऐसी गंभीर चुनौती बन चुका है जिससे पूरी दुनिया जूझ रही है। भारत में महिलाओं के बीच जिस कैंसर का ग्राफ सबसे तेजी से ऊपर जा रहा है, वह है सर्वाइकल कैंसर। यह बीमारी गर्भाशय के निचले हिस्से यानी सर्विक्स को प्रभावित करती है। सबसे...

Cervical Cancer Risk: आज के दौर में कैंसर एक ऐसी गंभीर चुनौती बन चुका है जिससे पूरी दुनिया जूझ रही है। भारत में महिलाओं के बीच जिस कैंसर का ग्राफ सबसे तेजी से ऊपर जा रहा है, वह है सर्वाइकल कैंसर। यह बीमारी गर्भाशय के निचले हिस्से यानी सर्विक्स को प्रभावित करती है। सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि महिलाओं में होने वाली इस जानलेवा बीमारी के पीछे कहीं न कहीं पुरुषों की कुछ लापरवाह आदतें भी जिम्मेदार हो सकती हैं। चूंकि शुरुआत में इसके लक्षण बहुत मामूली होते हैं, इसलिए अक्सर महिलाएं इसे पहचान नहीं पातीं, जिससे खतरा और बढ़ जाता है।

पीरियड्स के दौरान शारीरिक संबंध बनाना खतरनाक! 
सर्वाइकल कैंसर के फैलने की मुख्य वजह HPV (ह्यूमन पेपिलोमावायरस) है। हालिया रिपोर्ट्स और विशेषज्ञों के अनुसार, पुरुषों की जीवनशैली से जुड़ी कुछ खास बातें महिलाओं को इस वायरस की चपेट में धकेल रही हैं। उदाहरण के तौर पर, पीरियड्स के दौरान शारीरिक संबंध बनाना चिकित्सकीय रूप से सुरक्षित नहीं माना जाता। इस समय सर्विक्स बहुत नाजुक होता है और संक्रमण का खतरा सबसे ज्यादा रहता है। हालांकि यह आदत सीधे कैंसर पैदा नहीं करती, लेकिन यह संक्रमण और ब्लीडिंग के जोखिम को बढ़ा देती है जो आगे चलकर कैंसर का कारण बन सकता है।

बिना कंडोम के संबंध बनाते हैं तो हो जाए सावधान
एक और बड़ी वजह सुरक्षा (कंडोम) का इस्तेमाल न करना है। अक्सर लोग संतुष्टि के नाम पर बिना कंडोम के संबंध बनाते हैं, जिससे HPV वायरस एक पार्टनर से दूसरे में आसानी से ट्रांसफर हो जाता है। अगर किसी के एक से अधिक पार्टनर हैं, तो यह जोखिम कई गुना बढ़ जाता है। इसके अलावा, पुरुषों की धूम्रपान (Smoking) की आदत भी उनकी महिला साथी के लिए घातक है। जो पुरुष घर में अपनी पत्नी के सामने स्मोकिंग करते हैं, उनसे निकलने वाला धुआं न केवल फेफड़ों और दिल की बीमारी पैदा करता है, बल्कि महिलाओं में सर्वाइकल कैंसर के खतरे को भी सक्रिय कर देता है।

 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!