नाबालिग दलित छात्रा से 5 युवकों ने किया गैंगरेप, फिर आरोपियों ने पीड़िता को दी जान से मारने की धमकी

Edited By Updated: 12 Oct, 2025 05:25 AM

minor dalit girl of class 11th was caught by 5 youths

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के बंथरा थाना क्षेत्र में 16 वर्षीय एक नाबालिग दलित छात्रा के साथ पांच लोगों ने कथित तौर पर सामूहिक बलात्कार किया। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के मुताबिक 11वीं कक्षा की छात्रा, कथित तौर पर दोपहर करीब 12 बजे अपने...

नेशनल डेस्कः उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के बंथरा थाना क्षेत्र में 16 वर्षीय एक नाबालिग दलित छात्रा के साथ पांच लोगों ने कथित तौर पर सामूहिक बलात्कार किया। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के मुताबिक 11वीं कक्षा की छात्रा, कथित तौर पर दोपहर करीब 12 बजे अपने रिश्तेदार से मिलने के लिए घर से निकली थी। वह एक परिचित के साथ मोटरसाइकिल पर जा रही थी। 

कृष्णा नगर के सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी) विकास कुमार पांडेय ने मीडिया को बताया, "छात्रा और उसका परिचित एक पेट्रोल पंप के पास आम के बाग में बात करने के लिए रुके थे, तभी पांच अज्ञात लोग उनके पास आए।'' उन्होंने बताया,‘‘आरोपियों ने कथित तौर पर लड़की के परिचित की पिटाई की और उसे भागने पर मजबूर कर दिया। 

इसके बाद उन्होंने लड़की को धमकाया और सामूहिक बलात्कार किया।'' हमलावरों ने भागने से पहले पीड़िता को घटना के बारे में बताने पर जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता ने घटना की जानकारी अपने एक रिश्तेदार को दी, जिसने पुलिस को सूचित किया। 

बंथरा थाने के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) राणा राजेश कुमार ने घटना की पुष्टि करते हुए मीडिया को बताया कि पीड़िता का चिकित्सकीय परीक्षण चल रहा है। एसएचओ ने कहा, "हमने आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए कई टीम गठित की हैं। प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत होता है कि आरोपी आस-पास के गांवों के स्थानीय निवासी हैं।” 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!