मुंबई के चेंबूर में भीषण अग्निकांड, आग में जिंदा जले 5 लोग

Edited By Updated: 06 Oct, 2024 10:26 AM

mumbai chembur shop fire incident

मुंबई के चेंबूर स्थित सिद्धार्थ कॉलोनी में एक दुकान में आज सुबह भीषण आग लगने की घटना सामने आई है, जिसमें 5 लोग जिंदा जल गए। यह हादसा 6 अक्टूबर रविवार की सुबह करीब सवा 5 बजे हुआ। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। आग पहले ग्राउंड फ्लोर पर...

नेशनल डेस्क. मुंबई के चेंबूर स्थित सिद्धार्थ कॉलोनी में एक दुकान में आज सुबह भीषण आग लगने की घटना सामने आई है, जिसमें 5 लोग जिंदा जल गए। यह हादसा 6 अक्टूबर रविवार की सुबह करीब सवा 5 बजे हुआ। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है।

आग पहले ग्राउंड फ्लोर पर बनी दुकान में लगी, जहां इलेक्ट्रिक सामान में आग लगने के बाद जोरदार धमाके हुए। इस कारण ऊपर की मंजिल पर रहने वाले परिवार के लोग फंस गए। आग तेजी से बढ़ने लगी और पूरी दुकान के साथ-साथ 2 मंजिला इमारत भी धू-धू कर जलने लगी।

आग लगने की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। हालांकि, आग की भीषण लपटों के कारण फायर कर्मियों के लिए अंदर जाना मुश्किल हो गया। अंदर फंसे लोगों को बचाने का एक ही रास्ता था, लेकिन आग की वजह से वह सुरक्षित नहीं रह सका।

पड़ोसियों ने आग देखकर अंदर जाने की हिम्मत नहीं की, जिससे रेस्क्यू ऑपरेशन में भी बाधा आई। प्रारंभिक जांच में पुलिस ने बताया कि आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी। इस घटना ने स्थानीय लोगों में हड़कंप मचा दिया है।

मुंबई के चेंबूर में हुई अग्निकांड में जान गंवाने वाले पीड़ितों की पहचान हो गई है। हादसे में पति-पत्नी, उनके दो बच्चे और एक रिश्तेदार शामिल हैं। मृतकों में 30 वर्षीय प्रेम गुप्ता, उनकी पत्नी 30 वर्षीय मंजू गुप्ता, 39 वर्षीय अनीता गुप्ता, 10 वर्षीय नरेंद्र गुप्ता और 7 वर्षीय पेरिस गुप्ता शामिल हैं।

फायर ब्रिगेड के कर्मियों ने बुरी तरह झुलसे इन पांचों को आग से निकालकर अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। जानकारी के अनुसार, सभी लोग आग की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गए थे।

इस घटना ने पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ा दी है। स्थानीय लोग और परिजन इस दुखद हादसे के बारे में जानकर स्तब्ध हैं। पुलिस और फायर ब्रिगेड अब इस मामले की जांच कर रहे हैं ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके।
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!