मुंबई के हीरा व्यापारी से करोड़ों की ठगी, घटना के बाद आरोपी फरार

Edited By Updated: 30 Dec, 2024 11:47 AM

mumbai diamond trader duped of crores of rupees

मुंबई में एक हीरा व्यापारी से पिता और पुत्र ने कथित तौर पर 1.92 करोड़ रुपये के हीरे की ठगी की है। घटना के बाद आरोपी अभी भी फरार हैं। घटना बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स इलाके में हुई। पुलिस ने दोनों की तलाश शुरू कर दी है और धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया...

नेशनल डेस्क: मुंबई में एक हीरा व्यापारी से पिता और पुत्र ने कथित तौर पर 1.92 करोड़ रुपये के हीरे की ठगी की है। घटना के बाद आरोपी अभी भी फरार हैं। घटना बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स इलाके में हुई। पुलिस ने दोनों की तलाश शुरू कर दी है और धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है।

PunjabKesari

सितंबर में हीरा व्यापारी प्रियांक शाह की मुलाकात में आरोपी ने पार्थ डायमंड्स के डॉयरेक्टर के रूप में पेश किया था। आरोपियों ने शाह से कहा कि उनके पास एक हाई-प्रोफाइल क्लाइंट है, जिसे प्रीमियम क्वालिटी के हीरे की जरूरत है। लिंबासिया ने शाह से 1.92 करोड़ रुपये कीमत के 459 कैरेट के हीरे अभंगी को सौंपने का अनुरोध किया। अभंगियों ने शाह से वादा किया था कि वे एक हफ्ते में डील पक्की करेंगे। इसके बावजूद कई बार संपर्क करने पर भी टालमटोल करते रहे। इसके बाद कई दिनों तक तफतीश करने के बाद भी उन्हें आरोपियों का कोई सुराग नहीं मिला, जिसके बाद यह खुलासा हुआ कि उनके साथ धोखा हुआ है।  

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!