मुंबई: लोकल ट्रेन की पेंटोग्राफ में लगी आग, सभी यात्री सुरक्षित

Edited By Updated: 09 Oct, 2019 01:06 PM

mumbai fire in local train

देश की आर्थिक राजधानी कही जाने वाली मुंबई में बुधवार सुबह एक लोकल ट्रेन में आग लग गई। सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। हादसे के समय ट्रेन नवी मुंबई स्टेशन पर खड़ी थी। हादसे में किसी भी तरह की कोई जान-माल की हानि की खबर नहीं है।

मुंबई: नवी मुंबई स्टेशन पर छत्रपति शिवाजी टर्मिनल से पनवेल जाने वाली लोकल ट्रेन के एक डिब्बे के ऊपर लगे पेंटोग्राफ में बुधवार को सुबह आग लग गई। केंद्रीय रेलवे के अधिकारियों ने यह जानकारी देते हुए बताया कि हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ। अधिकारियों ने बताया कि जब ट्रेन सुबह करीब साढ़े नौ बजे स्टेशन में प्रवेश कर रही थी तभी किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा कोच के पैंटोग्राफ में बैग फेंकने से मामूली आग लग गई। पेंटोग्राफ विद्युत रेलों के डिब्बों के ऊपर ऊर्जा संचार के लिए लगाया गया एक उपकरण होता है।

 

इस दुर्घटना से हार्बर लाइन (सीएसएमटी से पनवेल) की सेवाएं थोड़े समय के लिए बाधित हो गईं। केंद्रीय रेलवे ने घटना के बारे में ट्वीट करते हुए लिखा है कि वाशी स्टेशन पर सीएसएमटी-पनवेल लोकल पीएल-49 के पेंटोग्राफ में किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा बैग फेंके जाने से आग लग गई। ट्रेन को सुबह 9 बज कर 28 मिनट से वाशी स्टेशन पर 12 मिनट के लिए रोक दिया गया।

 

सुरक्षा कारणों से रैक को हटाकर कार शेड में भेज दिया गया है। रेलवे के एक अधिकारी ने बताया कि पेंटोग्राफ में आग देखते ही प्रभावित डिब्बे के यात्रियों को तत्काल नीचे उतरने के लिए कह दिया गया। किसी भी तरह की कोई अफरातफरी नहीं मची, सभी यात्री ट्रेन से उतर गए और कोई हताहत नहीं हुआ। उन्होंने बताया कि रेक हटाने के बाद रेल सेवाएं बहाल हो गईं।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!