Delhi Police Encounter: दिल्ली में मुठभेड़ के बाद हत्या का आरोपी गिरफ्तार

Edited By Updated: 06 Jun, 2026 04:43 PM

murder accused arrested after encounter in delhi

उत्तर पूर्वी दिल्ली के वेलकम इलाके में मुठभेड़ के बाद हत्या के मामले में फरार आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार आरोपी की पहचान रिहान के रूप में हुई है और उसके पास से एक सेमी-ऑटोमैटिक पिस्तौल तथा...

Delhi Police Encounter : उत्तर पूर्वी दिल्ली के वेलकम इलाके में मुठभेड़ के बाद हत्या के मामले में फरार आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार आरोपी की पहचान रिहान के रूप में हुई है और उसके पास से एक सेमी-ऑटोमैटिक पिस्तौल तथा कारतूस बरामद किए गए हैं। वह वेलकम थाने में दर्ज हत्या के मामले में वांछित था। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, रिहान पूर्व में लूटपाट, चोरी और शस्त्र अधिनियम के तहत दर्ज छह मामलों में शामिल था। 

पुलिस ने बताया कि शुक्रवार देर रात उसे रिहान के ठिकाने की सूचना मिली जिसके बाद टीम ने झील पार्क के पास जाल बिछाया। पुलिस ने बताया कि रात करीब 11 बजे संदिग्ध पार्क में प्रवेश करता दिखाई दिया जिसकी पहचान एक मुखबिर ने की। पुलिस के मुताबिक जब उसे जांच के लिए रुकने का इशारा किया गया तो रिहान भागने की कोशिश करने लगा और पीछा कर रहे पुलिसकर्मियों पर गोली चला दी। 

पुलिस ने बताया कि मुठभेड़ के दौरान एक हेड कांस्टेबल पहली गोली से बाल-बाल बच गए और तुरंत आरोपी को आत्मसमर्पण करने की चेतावनी दी। पुलिस ने बताया कि रिहान ने दूसरी गोली चलाई, जो पुलिसकर्मी को नहीं लगी जबकि तीसरी गोली हेड कांस्टेबल की बुलेटप्रूफ जैकेट में लगी। अधिकारी ने बताया, आरोपी द्वारा पैदा किए गए खतरे का आकलन करते हुए पुलिसकर्मी ने आत्मरक्षा में उसके पैर को निशाना बनाकर नियंत्रित तरीके से गोली चलाई। गोली रिहान के घुटने के नीचे लगी जिससे वह गिर गया और फिर उसे काबू में कर हिरासत में लिया गया।

घायल आरोपी को इलाज के लिए जीटीबी अस्पताल में स्थानांतरित किया गया। बाद में अपराध और फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने बताया कि पूछताछ में रिहान ने हत्या के मामले में अपनी संलिप्तता स्वीकार की और बताया कि मृतक के भाई के साथ उसका पुराना विवाद था। मामले की जांच जारी है। 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!