पीएम मोदी ने मिल्खा सिंह से जाना हालचाल, बाेले- ओलंपिक्स में जाने वाले खिलाड़ियों को आपकी जरूरत

Edited By Updated: 04 Jun, 2021 11:24 AM

narendra modi former indian sprinter milkha singh health condition

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने  दिग्गज धावक मिल्खा सिंह से फोन पर बात कर उनकी सेहत के बारे में जाना।  सरकारी सूत्रों ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी ने उम्मीद जताई कि सिंह जल्द ही स्वस्थ होकर लौटेंगे और खिलाड़ियों को प्रेरित करेंगे जो तोक्यो ओलंपिक्स...

नेशनल डेस्क: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने  दिग्गज धावक मिल्खा सिंह से फोन पर बात कर उनकी सेहत के बारे में जाना।  सरकारी सूत्रों ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी ने उम्मीद जताई कि सिंह जल्द ही स्वस्थ होकर लौटेंगे और खिलाड़ियों को प्रेरित करेंगे जो तोक्यो ओलंपिक्स में भाग लेने वाले हैं।

PunjabKesari
“फ्लाइंग सिख” के तौर पर प्रसिद्ध सिंह हाल में कोरोना वायरस संक्रमण की चपेट में आ गए थे । ऑक्सीजन का स्तर लगातार घटने के कारण उन्हें अस्पताल के गहन देखभाल कक्ष (आईसीयू) में भर्ती कराया गया है। 91 वर्षीय सिंह की हालत स्थिर है। पिछले बुधवार (19 मई) को कोविड पॉजिटिव पाए जाने के बाद ‘फ्लाइंग सिख’ मिल्खा सिंह को सोमवार (24 मई) को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। 

PunjabKesari
इसके दो दिनों के बाद उनकी पत्नी को भी कोविड-19 जांच में पॉजिटिव आने के बाद उसी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। दंपति के बेटे और मशहूर गोल्फर जीव मिल्खा सिंह पिछले शनिवार को दुबई से चंडीगढ़ के आ गये थे जबकि अमेरिका में डॉक्टर उनकी बड़ी बहन मोना मिल्खा सिंह भी कुछ दिन पहले यहां पहुंच चुकी है। मिल्खा सिंह के परिवार के जब सभी सदस्यों का वायरस के लिए परीक्षण किया गया था तो निर्मल कौर नेगेटिव आई थी।

PunjabKesari
 मिल्खा सिंह के नौकर भी कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए थे और आशंका है कि यह दंपत्ति उनके संपर्क में आने से कोविड-19 पॉजिटिव हो गया। एशियाई खेलों के चार बार के स्वर्ण पदक और राष्ट्रमंडल खेलों के चैम्पियन मिल्खा सिंह 1960 रोम ओलंपिक में 400 मीटर के फाइनल में मामूली अंतर से कांस्य पदक से चूक गये थे।
 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!