CM केजरीवाल का केंद्र पर हमला, कहा- सरकार जिद छोड़कर किसानों की मांगें माने

Edited By Updated: 28 Oct, 2021 02:12 PM

national news punjab kesari delhi  arvind kejriwal haryana

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने गुरुवार को कहा कि केंद्र सरकार को अपनी जिद छोड़कर किसानों की मांगों को मानना चाहिए। श्री केजरीवाल ने हरियाणा के बहादुरगढ़ में प्रदर्शनकारी महिलाओं के मौत पर दुख व्यक्त किया। उन्होंने कहा हादसा बेहद दुखद है।...

नेशनल डेस्क; दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने गुरुवार को कहा कि केंद्र सरकार को अपनी जिद छोड़कर किसानों की मांगों को मानना चाहिए। श्री केजरीवाल ने हरियाणा के बहादुरगढ़ में प्रदर्शनकारी महिलाओं के मौत पर दुख व्यक्त किया। उन्होंने कहा हादसा बेहद दुखद है। दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रभु से प्रार्थना करता हूं। उन्होंने कहा, ‘‘केंद्र सरकार अगर अपनी जिद छोड़कर किसानों की मांगें मान ले तो हमारे किसान परिवारों को यूं सड़कों पर बैठने की जरूरत ही नहीं पड़ेगी। ऐसे दुखद हादसे होंगे ही नहीं।''

 उल्लेखनीय है कि बहादुरगढ़ में सुबह एक तेज रफ्तार ट्रक ने महिला किसान प्रदर्शनकारियों को कुचल दिया। इस हादसे में तीन बुजुर्ग महिलाओं की मौत हो गई और तीन की हालत अब भी गंभीर बताई जा रही है। तीनों महिलाएं पंजाब के मनसा जिले के दयालुवाला गांव की रहने वाली है। गौरतलब है कि केंद्र सरकार के तीन कृषि कानूनों के खिलाफ करीब 11 महीने से दिल्ली की सीमा पर किसानों का आंदोलन चल रहा है। इसी आंदोलन से तीनों महिलाएं भी जुड़ी थीं। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!