दिल्ली को पूरी वैक्सीन मिले तो 3 महीने में पूरा हो जाएगा टीकाकरण: केजरीवाल

Edited By Updated: 08 May, 2021 02:10 PM

national news punjab kesari delhi arvind kejriwal

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने आज मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि दिल्ली में आज वैक्सीन की बहुत कमी है। उन्होंने बताया, अगर हमें पर्याप्त वैक्सीन मिल जाए तो हम तीन महीने में पूरी दिल्ली को वैक्सीनेट करना चाहते हैं।

नेशनल डेस्क: दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने आज मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि दिल्ली में आज वैक्सीन की बहुत कमी है। उन्होंने बताया, अगर हमें पर्याप्त वैक्सीन मिल जाए तो हम तीन महीने में पूरी दिल्ली को वैक्सीनेट करना चाहते हैं। दिल्ली में 18 साल से अधिक उम्र के 1.5 करोड़ लोग हैं तो 3 करोड़ वैक्सीन चाहिए। दिल्ली सरकार को अब तक कुल 40 लाख वैक्सीन मिली है।

PunjabKesari

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को कहा कि दिल्ली में कोविड-19 टीकाकरण केंद्रों की संख्या तीन गुना बढ़ायी जाएगी और उन्होंने केंद्र से अगले तीन महीने में राष्ट्रीय राजधानी में सभी लोगों को टीका लगाने के लिए करीब 2.6 करोड़ टीकों की आपूर्ति करने की मांग की। उन्होंने एक ऑनलाइन ब्रीफिंग में कहा कि अभी दिल्ली में 100 केंद्रों में टीकाकरण अभियान चल रहा है। दिल्ली सरकार केंद्रों की संख्या 250-300 तक बढ़ाएगी। 

PunjabKesari

केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली में सभी लोगों को टीका लगाने के लिए तीन करोड़ से अधिक टीकों की आवश्यकता है जिनमें से करीब 40 लाख खुराक मिल चुकी हैं। मुख्यमंत्री ने केंद्र से हर महीने 85 लाख टीके उपलब्ध कराने का आग्रह किया ताकि सभी दिल्लीवासियों को अगले तीन महीनों में टीका लगाया जा सके। उन्होंने कहा कि दिल्ली में अच्छी व्यवस्था होने के कारण एनसीआर के शहरों जैसे कि नोएडा, गाजियाबाद से भी लोग यहां टीका लगाने के लिए आ रहे हैं इसलिए दिल्ली को तीन करोड़ से थोड़े ज्यादा टीकों की आवश्यकता पड़ेगी। 

PunjabKesari

उन्होंने कहा कि दिल्ली में अगले पांच-छह दिनों के लिए टीके हैं और उन्होंने केंद्र से पर्याप्त टीके उपलब्ध कराने का अनुरोध किया। केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली में हर दिन एक लाख टीके लग रहे हैं और यह संख्या तीन लाख तक बढ़ सकती है। कोविड-19 की तीसरी लहर की चेतावनियों का हवाला देते हुए उन्होंने कहा कि इस जानलेवा वायरस से बचने के लिए टीका ही एकमात्र उपाय है। उन्होंने केंद्र और विशेषज्ञों से 18 साल से कम उम्र के बच्चों को भी टीका लगाने के विकल्प तलाशने का भी अनुरोध किया। 


 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!