केजरीवाल ने फिर लगाई केंद्र से गुहार, कुछ अस्पतालों में कुछ ही घंटों की बची है ऑक्सीजन

Edited By Updated: 20 Apr, 2021 07:19 PM

national news punjab kesari delhi arvind kejriwal oxygen

दिल्ली के कई अस्पताल बढ़ते कोरोना मरीजों के चलते अरविंद केजरीवाल ने केंद्र से गुजारिश की है कि वह दिल्ली को जल्द से जल्द ऑक्सीजन मुहैया कराएं। केजरीवाल ने ट्वीट कर कहा, दिल्ली में ऑक्सीजन की भारी कमी हो रही है। मैं केंद्र से दोबारा गुजारिश करता हूं...

नेशनल डेस्क: दिल्ली के कई अस्पताल बढ़ते कोरोना मरीजों के चलते अरविंद केजरीवाल ने केंद्र से गुजारिश की है कि वह दिल्ली को जल्द से जल्द ऑक्सीजन मुहैया कराएं। केजरीवाल ने ट्वीट कर कहा, दिल्ली में ऑक्सीजन की भारी कमी हो रही है। मैं केंद्र से दोबारा गुजारिश करता हूं कि दिल्ली को जल्द से जल्द ऑक्सीजन उपलब्ध कराएं। कई अस्पतालों में तो सिर्फ कुछ ही घंटों का ऑक्सीजन बचा है।


कोविड-19 मरीजों के लिए बिस्तरों की संख्या बढ़ाएगी दिल्ली सरकार 
 दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने मंगलवार को घोषणा की कि कोविड-19 मरीजों के लिए आगामी कुछ दिन में राष्ट्रीय राजधानी के विभिन्न अस्पतालों एवं उपचार केंद्रों में करीब 2,700 अतिरिक्त बिस्तरों की व्यवस्था की जाएगी। उन्होंने लोगों को आश्वान दिया कि घबराने की कोई जरूरत नहीं है। कोरोना वायरस संकट गहराने पर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सोमवार रात दस बजे से 26 अप्रैल सुबह पांच बजे तक छह दिनों के लिए लॉकडाउन की घोषणा की थी। उन्होंने कहा था कि कोविड-19 के बढ़ते मामलों से निपटने के लिए ऐसा करना जरूरी है क्योंकि शहर की स्वास्थ्य प्रणाली की क्षमता चूक रही है। 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!