भारत में COVID-19 केसों में गिरावट जारी, 24 घंटे में 14,830 नए मामले, 36 लोगों की मौत

Edited By Updated: 26 Jul, 2022 10:29 AM

national news punjab kesari delhi india coronavirus vaccine

भारत में पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के 14,830 नए मामले आने से देश में अब तक संक्रमित हो चुके लोगों की संख्या बढ़कर 4,39,20,451 पर पहुंच गई। वहीं, उपचाराधीन मरीजों की संख्या 1,50,877 से घटकर 1,47,512 हो गई।

नेशनल डेस्क: भारत में पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के 14,830 नए मामले आने से देश में अब तक संक्रमित हो चुके लोगों की संख्या बढ़कर 4,39,20,451 पर पहुंच गई। वहीं, उपचाराधीन मरीजों की संख्या 1,50,877 से घटकर 1,47,512 हो गई। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा मंगलवार सुबह आठ बजे जारी अद्यतन आंकड़ों से यह जानकारी मिली। अद्यतन आंकड़ों के मुताबिक, देश में कोरोना वायरस संक्रमण से 36 और लोगों की मौत होने से मृतक संख्या बढ़कर 5,26,110 पर पहुंच गई है। वहीं, उपचाराधीन मामले संक्रमण के कुल मामलों का 0.34 प्रतिशत हैं, जबकि कोविड-19 से उबरने वालों की दर 98.47 प्रतिशत है। 

PunjabKesari

स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, पिछले 24 घंटे में उपचाराधीन मरीजों की संख्या में 3,365 की कमी आई। वहीं, दैनिक संक्रमण दर 3.48 प्रतिशत, जबकि साप्ताहिक संक्रमण दर 4.53 फीसदी दर्ज की गई। आंकड़ों के मुताबिक, भारत में अब तक कुल 4,32,46,829 लोग संक्रमण से उबर चुके हैं, जबकि कोविड-19 मृत्यु दर 1.20 प्रतिशत है। मंत्रालय के अनुसार, राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत देश में अब तक कोविड-19 रोधी टीकों की 202.5 करोड़ से अधिक खुराक लगाई जा चुकी हैं।

PunjabKesari

गौरतलब है कि देश में सात अगस्त 2020 को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त 2020 को 30 लाख और पांच सितंबर 2020 को 40 लाख से अधिक हो गई थी। संक्रमण के कुल मामले 16 सितंबर 2020 को 50 लाख, 28 सितंबर 2020 को 60 लाख, 11 अक्टूबर 2020 को 70 लाख, 29 अक्टूबर 2020 को 80 लाख और 20 नवंबर को 90 लाख के पार चले गए थे। देश में 19 दिसंबर 2020 को ये मामले एक करोड़ से अधिक हो गए थे। पिछले साल चार मई को संक्रमितों की संख्या दो करोड़ और 23 जून 2021 को तीन करोड़ के पार पहुंच गई थी। इस साल 25 जनवरी को मामले चार करोड़ के पार हो गए थे। 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!