Heavy Rain Alert: अगले 24 घंटों में भारी बारिश के साथ चलेगी तेज हवाएं, IMD का इन राज्यों में अलर्ट

Edited By Updated: 24 Feb, 2026 08:24 PM

heavy rain accompanied by strong winds will occur in the next 24 hours imd alert

देशभर में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदलने वाला है। IMD (आईएमडी) के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार, अगले 24 घंटों में कई राज्यों में बारिश, तेज हवाएं और कुछ इलाकों में ओलावृष्टि की संभावना है। बारिश के चलते तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट दर्ज...

नेशनल डेस्कः देशभर में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदलने वाला है। IMD (आईएमडी) के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार, अगले 24 घंटों में कई राज्यों में बारिश, तेज हवाएं और कुछ इलाकों में ओलावृष्टि की संभावना है। बारिश के चलते तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट दर्ज की जा सकती है, जबकि उत्तर भारत के कई जिलों में घने कोहरे का अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, उत्तर-पश्चिम भारत के मैदानी क्षेत्रों में आने वाले दिनों में तापमान बढ़ने के संकेत भी मिले हैं, जिससे मौसम में उतार-चढ़ाव का दौर जारी रहेगा।

सात राज्यों में बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट

मौसम विभाग ने पूर्वी मध्य प्रदेश, असम, सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश, मेघालय, तटीय आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और लक्षद्वीप में 25 से 26 फरवरी के बीच गरज-चमक और बिजली गिरने की संभावना जताई है। 27 और 28 फरवरी को जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के कुछ हिस्सों में हल्की वर्षा हो सकती है। इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का अनुमान है। पूर्वी मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, विदर्भ, ओडिशा और तेलंगाना के अलग-अलग इलाकों में ओलावृष्टि भी हो सकती है।

उत्तर प्रदेश के तापमान में हल्की गिरावट

उत्तर प्रदेश में 25 फरवरी को मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। हालांकि सहारनपुर, बिजनौर, मुरादाबाद, मुजफ्फरनगर, रामपुर और बरेली में सुबह के समय ठंड बढ़ सकती है और तापमान में करीब 2 डिग्री सेल्सियस की कमी आ सकती है। लखनऊ में अधिकतम तापमान 29 डिग्री और न्यूनतम 15 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

दिल्ली में साफ रहेगा आसमान

राष्ट्रीय राजधानी में 25 फरवरी को मौसम साफ बना रहेगा। बारिश की संभावना नहीं है। अगले दो-तीन दिनों में अधिकतम तापमान में 1 से 2 डिग्री की बढ़ोतरी हो सकती है, जिससे दोपहर के समय हल्की गर्मी महसूस होगी। दिल्ली में अधिकतम तापमान 28 डिग्री और न्यूनतम 14 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।

बिहार में गर्मी में बढ़ोतरी

बिहार में फिलहाल मौसम स्थिर रहेगा और बारिश का कोई अलर्ट नहीं है। गया, जहानाबाद, पटना, पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, बक्सर, सिवान, समस्तीपुर और दरभंगा समेत कई जिलों में तापमान बढ़ने के आसार हैं। पटना में अधिकतम तापमान 29 डिग्री और न्यूनतम 16 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

झारखंड में हल्के बादल 

झारखंड के अधिकांश जिलों में सुबह के समय हल्का कुहासा और आंशिक बादल छाए रह सकते हैं। रांची में अधिकतम तापमान 27 डिग्री और न्यूनतम 14 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

उत्तराखंड में बारिश

राज्य के उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, नैनीताल, चमोली, पिथौरागढ़ और पौड़ी गढ़वाल में 26 और 27 फरवरी को बारिश हो सकती है। वर्षा के चलते तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी। देहरादून में 25 फरवरी को अधिकतम तापमान 22 डिग्री और न्यूनतम 11 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

हिमाचल प्रदेश के पहाड़ी इलाकों में वर्षा

मनाली, कुल्लू, मंडी, शिमला, सिरमौर और सोलन में 26-27 फरवरी को बारिश के आसार हैं। मनाली में अधिकतम तापमान 0 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम माइनस 10 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है।

जम्मू-कश्मीर में बर्फबारी

जम्मू-कश्मीर में अगले तीन दिनों तक वर्षा की संभावना है। ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी हो सकती है। पुलवामा, कुपवाड़ा, श्रीनगर, बड़गाम और बारामूला में तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है।

मध्य प्रदेश में बारिश

सिवनी, मंडला, बालाघाट, छतरपुर, टीकमगढ़, खरगोन, धार, भिंड, मुरैना और शिवपुरी में वर्षा की संभावना जताई गई है। भोपाल में अधिकतम तापमान 30 डिग्री और न्यूनतम 17 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। पश्चिमी विक्षोभ का असर कम होने के साथ ही राजस्थान में फिलहाल बारिश की संभावना नहीं है। जयपुर में अधिकतम तापमान 29 डिग्री और न्यूनतम 16 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। दक्षिण तमिलनाडु के कुछ जिलों में 1 मार्च तक हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। चेन्नई में अधिकतम तापमान 30 डिग्री और न्यूनतम 23 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!