कोरोना संक्रमित हुए महाराष्ट्र के मंत्री छगन भुजबल, कल शादी में शरद पवार के साथ थे मौजूद

Edited By Updated: 22 Feb, 2021 02:13 PM

national news punjab kesari maharashtra chhagan bhujbal

महाराष्ट्र के खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री छगन भुजबल ने सोमवार को बताया कि वह कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। छगन भुजबल कल शरद पवार के साथ एक शादी समारोह में मौजूद थे। इस महीने कोरोना वायरस से संक्रमित होने वाले भुजबल सातवें मंत्री हैं।...

नेशनल डेस्क: महाराष्ट्र के खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री छगन भुजबल ने सोमवार को बताया कि वह कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। छगन भुजबल कल शरद पवार के साथ एक शादी समारोह में मौजूद थे। इस महीने कोरोना वायरस से संक्रमित होने वाले भुजबल सातवें मंत्री हैं। उन्होंने एक ट्वीट में बताया कि उनका स्वास्थ्य ठीक है। 

उन्होंने ट्वीट किया, मैं कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया हूं। पिछले दो-तीन दिनों में मेरे संपर्क में जो भी आए हैं, वो कृपया जांच करा लें। मेरा स्वास्थ्य ठीक है, चिंता की कोई बात नहीं है। कोविड-19 के मद्देनजर सभी नागरिक एहतियात बरतें। मास्क पहनें और सैनिटाइजर का नियमित तौर पर इस्तेमाल करें। इस महीने की शुरुआत में महाराष्ट्र के मंत्री अनिल देशमुख, राजेंद्र शिंगणे, जयंत पाटिल, राजेश टोपे, सतेज पाटिल और बच्चू कडू संक्रमित पाए गए। 

PunjabKesari

पिछले साल, उप मुख्यमंत्री अजित पवार समेत राज्य के 12 से ज्यादा मंत्री कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए थे। राज्य में हाल के दिनों में कोविड-19 के मामलों में तेजी से वृद्धि हुई है। रविवार को महाराष्ट्र में कोविड-19 के 6,971 नए मामले सामने आए, जिसके बाद कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 21,00,884 हो गई। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!