पाकिस्तान के साथ रिश्तों पर भारत बोला- सभी मुद्दों का हो समाधान

Edited By Updated: 06 Mar, 2021 11:57 AM

national news punjab kesari pakistan india dgmo anurag srivastava terrorism

भारतीय और पाकिस्तानी सेना द्वारा संघर्ष विराम पर सभी समझौतों का सख्ती से पालन करने के समझौते के कुछ दिन बाद भारत ने कहा कि वह पाकिस्तान सहित सभी पड़ोसी देशों के साथ सामन्य रिश्ते चाहता है। इस बात पर जोर दिया कि सभी मुद्दों को द्विपक्षीय एवं...

नेशनल डेस्क: भारतीय और पाकिस्तानी सेना द्वारा संघर्ष विराम पर सभी समझौतों का सख्ती से पालन करने के समझौते के कुछ दिन बाद भारत ने कहा कि वह पाकिस्तान सहित सभी पड़ोसी देशों के साथ सामन्य रिश्ते चाहता है। इस बात पर जोर दिया कि सभी मुद्दों को द्विपक्षीय एवं शांतिपूर्ण ढंग से सुलझाया जाना चाहिए। 

भारत की यह टिप्पणी ऐसे समय में आई है जब पिछले महीने ही दोनों देशों के सैन्य अभियान महानिदेशकों (डीजीएमओ) के बीच बैठक के बाद जारी एक संयुक्त बयान में कहा गया था कि दोनों पक्षों ने नियंत्रण रेखा पर और अन्य क्षेत्रों में संघर्ष विराम पर सभी समझौतों का सख्ती से पालन करने पर सहमति जताई। संघर्षविराम समझौते की अनुपालना के बारे में एक सवाल के जवाब में विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अनुराग श्रीवास्तव ने संवाददाताओं से कहा कि इस बारे में रक्षा मंत्रालय से जानकारी मिलेगी । 

उन्होंने कहा, भारत, पाकिस्तान सहित सभी पड़ोसी देशों के साथ सामन्य रिश्ते चाहता है।  उन्होंने कहा कि भारत सभी मुद्दों, अगर कोई है, का शांतिपूर्ण और द्विपक्षीय समाधान निकालने को प्रतिबद्ध हैं । महत्वपूर्ण मुद्दों पर देश के रूख में कोई बदलाव नहीं आया है । भारत और पाकिस्तान ने 2003 में संघर्ष विराम समझौता किया था लेकिन पिछले कुछ वर्षों से शायद ही इस पर अमल हुआ। वहीं सैन्य अधिकारियों ने कहा है कि आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई या सीमा पर सैनिकों की तैनाता में कोई कमी नही की जाएगी। 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!