Nepal: चारों तरफ हिंसा, होटल में आग, जान बचाने के लिए भारतीय महिला ने चौथी मंजिल से लगा दी छलांग; हुई मौत

Edited By Updated: 12 Sep, 2025 11:37 PM

nepal fire in hotel indian woman jumped from fourth floor to save her life

नेपाल में उपद्रव के दौरान एक होटल की चौथी मंजिल से छलांग लगाने वाली गाजियाबाद की महिला की उपचार के दौरान मौत हो गई और शुक्रवार को उनके पति शव लेकर महराजगंज जिले की सोनौली सीमा पर पहुंचे। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि पति-पत्नी...

नेशनल डेस्कः नेपाल में उपद्रव के दौरान एक होटल की चौथी मंजिल से छलांग लगाने वाली गाजियाबाद की महिला की उपचार के दौरान मौत हो गई और शुक्रवार को उनके पति शव लेकर महराजगंज जिले की सोनौली सीमा पर पहुंचे। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि पति-पत्नी काठमांडू स्थित पशुपतिनाथ मंदिर में दर्शन करने गए थे। गाजियाबाद के ट्रांसपोर्टर रामवीर सिंह गोला (58) और उनकी पत्नी राजेश देवी गोला (55) सात सितंबर को नेपाल की राजधानी काठमांडू गए थे और वे होटल ‘हयात रीजेंसी' में रुके थे। 

परिवार के सदस्यों ने बताया कि भगवान पशुपतिनाथ के दर्शन और अन्य धार्मिक यात्राओं के बाद नौ सितंबर को वे होटल में ही रुके और जैसे ही अशांति बढ़ी प्रदर्शनकारियों ने होटल में आग लगा दी। उन्होंने बताया कि शोर, धुआं और आग की लपटों के चारों ओर फैलने से घबराकर दोनों ने जान बचाने के लिए चौथी मंजिल से छलांग लगा दी। अधिकारियों ने बताया कि बचाव दल ने इमारत की जमीन पर गद्दे बिछा दिए थे, जिस पर गिरने से दोनों की जान बच गई लेकिन पत्नी राजेश देवी गंभीर रूप से घायल हो गई। उन्होंने बताया कि राजेश देवी को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। 

रामवीर सिंह ने बताया, “हम गाजियाबाद से काठमांडू स्थित पशुपतिनाथ मंदिर के दर्शन करने गए थे। हम वहां एक होटल में रुके थे। नौ सितंबर को जब हम वहां से निकलने लगे, तो कर्फ्यू लगा हुआ था। हवाई अड्डा बंद था। फिर हमने होटल में एक दिन और रुकने का मना बना लिया।” उन्होंने बताया, “हमने कूदकर अपनी जान बचाने की कोशिश की। इस दौरान मेरी पत्नी घायल हो गईं। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां नौ सितंबर को उनकी मृत्यु हो गई।'' 

राजेश देवी का शव बृहस्पतिवार को नेपाल से एम्बुलेंस में सोनौली सीमा पर लाया गया था। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि देवी का शव शुक्रवार को नंदग्राम थानाक्षेत्र की मास्टर कॉलोनी स्थित उनके घर पर लाया गया। गाजियावाद के सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी) भास्कर वर्मा ने बताया कि मृतका का शव शुक्रवार दोपहर लाया गया और अपराह्न करीब ढाई बजे हिंडन नदी के तट पर उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!