Nepal Flood: ओडिशा के 4 लोग अब भी लापता, सुरक्षित लौटे 2 नागरिक, पोखरा में फंसी फुटबॉल टीम भी महफूज

Edited By Updated: 30 Aug, 2026 09:54 AM

nepal floods four people from odisha missing two returned to india

ओडिशा सरकार ने कहा है कि नेपाल में आई विनाशकारी बाढ़ के बाद राज्य के 4 लोग अब भी लापता हैं जबकि 2 अन्य सुरक्षित भारत पहुंच गए हैं। राज्य सरकार के अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी कि लापता लोगों की खोजबीन और उनके परिवारों की मदद के लिए लगातार...

भुवनेश्वर : ओडिशा सरकार ने कहा है कि नेपाल में आई विनाशकारी बाढ़ के बाद राज्य के 4 लोग अब भी लापता हैं जबकि 2 अन्य सुरक्षित भारत पहुंच गए हैं। राज्य सरकार के अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी कि लापता लोगों की खोजबीन और उनके परिवारों की मदद के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। 

राहत की बात यह है कि इस आपदा के बीच दो अन्य लोग सुरक्षित भारत लौट आए हैं जबकि नेपाल के पोखरा में फंसी ओडिशा की फुटबॉल टीम भी पूरी तरह सुरक्षित है। अधिकारियों ने शनिवार को बताया कि लापता लोगों की पहचान खुर्दा जिले के निवासी संदीप महापात्रा तथा उनकी पत्नी सिद्धार्थि कुमारी साहू और बरगढ़ जिले की निवासी गुन्नम साई बिंदु कुमारी और उनकी बेटी गुन्नम हरेस्खा के रूप में की गई है। 

यह भी पढ़ें: MH-Accident : तेज रफ्तार कार ने बुजुर्ग को कुचला, नागपुर के कैलाश सोंडिया की दर्दनाक मौ/त

परिवार के अनुसार, जय कृष्णा पिछले छह वर्षों से नेपाल के अपर त्रिशूली में 'एंडट्रिज हाइड्रोपावर' के साथ काम कर रहे हैं। इस बीच अधिकारियों ने बताया कि मयूरभंज जिले के बारीपदा निवासी कुलसुम निगार और सुंदरगढ़ जिले की निवासी दीपिका एक्का सुरक्षित रक्सौल पहुंच गई हैं और उन्होंने भारत में प्रवेश कर लिया है। 

उन्होंने बताया कि प्रशिक्षक हलीम और ओडिशा के छह फुटबॉल खिलाड़ी भी पोखरा में सुरक्षित हैं जहां राज्य की टीम ने एक फुटबॉल टूर्नामेंट में पहला स्थान हासिल किया था।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!