Israel Hamas War का असर कारोबार पर भी, दुनिया की बड़ी कंपनी ने इजरायल में प्रोडक्शन प्लांट किए बंद

Edited By Updated: 19 Oct, 2023 05:46 PM

nestle says it has temporarily shut down a production plant in israel

इजराइल हमास युद्ध से जहां दोनों देशों का जानी-माली नुकसान हो रहा है वहीं  दुनिया के कई देश इससे प्रभावित हो  रहे हैं। खासकर वो राष्ट्र...

इंटरनेशनल डेस्कः इजराइल हमास युद्ध से जहां दोनों देशों का जानी-माली नुकसान हो रहा है वहीं  दुनिया के कई देश इससे प्रभावित हो  रहे हैं। खासकर वो राष्ट्र जिनका कारोबार  इजराल  में होता है। शेयर बाजार जानकारों की  मानें तो  महंगाई बढ़ेगी और भारत भी इससे अछूता नहीं रहेगा। जानकारों का यह अंदाजा सही साबित होने लगा है और  इजरायल-हमास  जंग  का असर अब  कारोबार पर भी पड़ने लगा है।  शेयर मार्केट डूब रही हैं और  बड़ी-बड़ी कंपनियां कारोबार बंद करने को मजबूर हो गई हैं। इन कंपनियों में एक नाम है नेस्ले का जो चॉकलेट से लेकर हेल्थ ड्रिंक समेत अन्य प्रोडक्ट्स बनाने वाली दुनिया की दिग्गज कंपनी है।

PunjabKesari

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार नेस्ले ने इजरायल में अपना कारोबार बंद कर दिया है। नेस्ले (Nestle) के मुख्य कार्यकारी ( CEO) मार्क श्नाइडर ने इस फैसले के बारे में जानकारी शेयर करते हुए कहा है कि इजरायल और फिलीस्तीन में जारी युद्ध के बीच हमारा पूरा फोकस अपने सहयोगियों और कर्मचारियों को सुरक्षित रखने पर है। हमने आवश्यक सावधानियां बरती हैं और बिजनेस के ग्रोथ को लेकर ऐसे समय में कोई टिप्पणी नहीं की जा सकती है।

PunjabKesari

बता दें कि भारत में भी नेस्ले  का बड़ा कारोबार है। Nestle India स्विस कंपनी नेस्ले की सब्सिडियरी FMCG कंपनी है जो चॉकलेट और कन्फेक्शनरी समेत अन्य प्रोडक्ट्स बनाती है। Nestle India कंपनी का मार्केट कैपिटलाइजेशन (MCap) 2.30 लाख करोड़ रुपए बताया जाता है।  कंपनी  द्वारा जारी एक बयान में कहा गया है कि जंग के हालातों के चलते नेस्ले द्वारा इजरायल में संचालित अपने प्रोडक्शन प्लांट्स अस्थायी रूप से बंद किए जा रहे हैं।

PunjabKesari

नेस्ले ने इस फैसले पर सफाई देते हुए कहा  उसने एहतियात के तौर पर इजरायल में अपने एक प्रोडक्शन प्लांट को अस्थायी रूप से बंद कर दिया है ।  इस जंग  के चलते  शट-डाऊन का  फैसला लेने वाली Nestle पहली कंज्यूमर प्रोडक्ट्स कंपनी बन है। हालांकि, इस महीने की शुरुआत में फिलिस्तीनी इस्लामी समूह हमास  द्वारा इजरायल पर अचानक हमला किए जाने के बाद से कई ग्लोबल कंपनियों ने देश में परिचालन बंद करने जैसे फैसले लिए हैं। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!