Edited By Anu Malhotra,Updated: 13 Mar, 2026 11:25 AM

24/22/18 Carat Gold Rate: आज शुक्रवार, 13 मार्च 2026 को भारतीय सर्राफा बाजार में सोने और चांदी की बढ़ती कीमतों पर लगाम लग गई है। वैश्विक बाजारों में हो रही हलचल और अमेरिकी डॉलर की मजबूती के कारण घरेलू बाजार में कीमती धातुओं के दाम नीचे आए हैं। अगर आप...
24/22/18 Carat Gold Rate: आज शुक्रवार, 13 मार्च 2026 को भारतीय सर्राफा बाजार में सोने और चांदी की बढ़ती कीमतों पर लगाम लग गई है। वैश्विक बाजारों में हो रही हलचल और अमेरिकी डॉलर की मजबूती के कारण घरेलू बाजार में कीमती धातुओं के दाम नीचे आए हैं। अगर आप खरीदारी की योजना बना रहे हैं, तो यह गिरावट आपके लिए राहत भरी हो सकती है क्योंकि पिछले कई दिनों से जारी लगातार तेजी के बाद अब कीमतों में नरमी देखी जा रही है।
Today 24 कैरेट-22 कैरेट-18 कैरेट Gold Rate
राजधानी दिल्ली में आज 24 कैरेट सोने की कीमत गिरकर 1,62,360 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई है, जबकि 22 कैरेट सोने का भाव 1,48,840 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया है। वहीं, आभूषणों के लिए इस्तेमाल होने वाले 18 कैरेट सोने का रेट 1,21,770 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया है। मुंबई की बात करें तो वहां भी स्थिति ऐसी ही है: वहां 24 कैरेट सोना 1,62,210 रुपये और 22 कैरेट सोना 1,48,690 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बिक रहा है।
बाजार विशेषज्ञों के मुताबिक, इस गिरावट का मुख्य कारण अंतरराष्ट्रीय स्तर पर डॉलर का मजबूत होना है, जिससे निवेशकों का रुख थोड़ा बदला है। वैश्विक बाजार में सोना फिलहाल 5,178.45 डॉलर प्रति औंस के करीब ट्रेड कर रहा है। इसके साथ ही पश्चिम एशिया में चल रहा तनाव, विशेषकर अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच बढ़ता संघर्ष भी बाजार को प्रभावित कर रहा है। स्ट्रेट ऑफ होर्मुज जैसे महत्वपूर्ण समुद्री मार्ग के बंद होने से कच्चे तेल की सप्लाई पर असर पड़ा है, जिससे पूरी दुनिया की अर्थव्यवस्था में अनिश्चितता बनी हुई है।
सोने के साथ-साथ चांदी की चमक भी आज कुछ फीकी पड़ी है। दिल्ली में चांदी का भाव घटकर 2,79,900 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी का भाव लगभग 86.99 डॉलर प्रति औंस के स्तर पर बना हुआ है। कुल मिलाकर, वैश्विक तनाव और आर्थिक बदलावों के बीच भारतीय बाजार में आज कीमतों में हल्की राहत देखने को मिल रही है।