नास्त्रेदमस की खौफनाक भविष्यवाणी! 2025 में आने वाला है ऐसा तूफान, जो बदल देगा दुनिया का नक्शा?

Edited By Updated: 12 Sep, 2025 02:25 PM

nostradamus michel de nostredame france predictions of nostradamus

जैसे-जैसे 2025 अपने अंतिम चरण में प्रवेश कर रहा है, दुनिया भर में भविष्य को लेकर अनिश्चितता और चिंताएं बढ़ती जा रही हैं। हालाँकि कोई यह निश्चित रूप से नहीं कह सकता कि आने वाले दिनों में क्या होने वाला है, लेकिन इतिहास में कुछ ऐसे रहस्यमयी नाम जरूर...

नेशनल डेस्क: जैसे-जैसे 2025 अपने अंतिम चरण में प्रवेश कर रहा है, दुनिया भर में भविष्य को लेकर अनिश्चितता और चिंताएं बढ़ती जा रही हैं। हालांकि कोई यह निश्चित रूप से नहीं कह सकता कि आने वाले दिनों में क्या होने वाला है, लेकिन इतिहास में कुछ ऐसे रहस्यमयी नाम जरूर हैं, जिन्होंने भविष्य की कई घटनाओं का उल्लेख सालों पहले कर दिया था-और वे घटनाएं बाद में सच भी हुईं। ऐसे ही एक नाम हैं नास्त्रेदमस (Nostradamus), जिन्हें दुनिया के सबसे रहस्यमय भविष्यवक्ता के तौर पर जाना जाता है।

कौन थे नास्त्रेदमस?
नास्त्रेदमस का असली नाम मिशेल डी नोस्त्रेदाम था। उनका जन्म 1503 में फ्रांस के सेंट-रेमी-दे-प्रोवेंस नामक शहर में हुआ था। वे एक अनुभवी चिकित्सक, ज्योतिषी और भविष्यवक्ता थे। उन्होंने अपनी भविष्यवाणियां एक पुस्तक  Les Prophéties के माध्यम से प्रस्तुत की थीं, जो पहली बार 1555 में प्रकाशित हुई थी। उनके द्वारा की गई कई भविष्यवाणियाँ इतनी सटीक साबित हुई हैं कि उन्हें “कयामत का भविष्यवक्ता” तक कहा जाने लगा।

अब तक कितनी भविष्यवाणियां हुईं सच?
-नास्त्रेदमस की कई भविष्यवाणियां समय के साथ सच साबित हुई हैं। इनमें शामिल हैं:
-फ्रांसीसी क्रांति
-नेपोलियन और हिटलर का उदय
-द्वितीय विश्व युद्ध
-कैनेडी बंधुओं की हत्या
-9/11 का हमला

इन सभी घटनाओं का उल्लेख उनके भविष्यसूचक पदों (quatrains) में कहीं न कहीं किया गया था, हालांकि भाषा प्रतीकों और रहस्यमयी शैली में थी।

2025 के लिए नास्त्रेदमस की डरावनी भविष्यवाणियां
नास्त्रेदमस की भविष्यवाणियां सिर्फ अतीत तक सीमित नहीं हैं। उनकी कुछ भविष्यवाणियां 21वीं सदी के लिए भी हैं, जिनमें से कुछ 2025 से संबंधित हैं। और अगर इनकी मानें, तो यह साल दुनिया के लिए चुनौतियों से भरा हो सकता है।

1. यूरोप में बढ़ेगा राजनीतिक तनाव
नास्त्रेदमस के संकेतों के मुताबिक, यूनाइटेड किंगडम और यूरोपीय संघ के बीच तनाव फिर से गहराने वाला है। ब्रेग्जिट के बाद जो दूरी पैदा हुई थी, वह अब किसी बड़े टकराव की ओर बढ़ सकती है। राजनीतिक अस्थिरता, आर्थिक प्रतिस्पर्धा और आप्रवासन जैसे मुद्दे इस तनाव को और भड़का सकते हैं। इससे न केवल यूरोप में बल्कि पूरी दुनिया में आर्थिक और सामाजिक असर पड़ सकता है।

2. प्लेग जैसी घातक बीमारी की वापसी
दूसरी भविष्यवाणी कहीं ज्यादा डरावनी है। नास्त्रेदमस ने संकेत दिया है कि इस साल दुनिया एक नई या फिर से उभरने वाली घातक महामारी का सामना कर सकती है। कुछ विशेषज्ञों का मानना है कि यह भविष्यवाणी प्लेग या प्लेग-जैसी बीमारी की वापसी की ओर इशारा करती है, जो बड़ी संख्या में जानलेवा हो सकती है। हाल ही में अफ्रीका और एशिया के कुछ हिस्सों में मिली स्वास्थ्य रिपोर्ट्स से इस आशंका को बल मिला है।

3. क्या वाकई सच होती हैं ये भविष्यवाणियां?
नास्त्रेदमस की भविष्यवाणियां हमेशा ही बहस का विषय रही हैं। कई लोग इन्हें प्रतीकात्मक मानते हैं, जबकि कुछ इन्हें गूढ़ लेकिन सटीक मानते हैं। उनकी भाषा अक्सर पहेलीनुमा होती है-ऐसी कि आप चाहें तो उसमें किसी भी घटना का संकेत ढूंढ सकते हैं। हालांकि इतिहास में कई घटनाएँ उनके द्वारा लिखी भविष्यवाणियों से मेल खा चुकी हैं, लेकिन ये भी सच है कि वैज्ञानिक दृष्टिकोण से इनका कोई ठोस प्रमाण नहीं होता।
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!