Gratuity Calculator 2025: 6 से 24 लाख CTC वालों के लिए बड़ा अपडेट — जानें कितनी मिलेगी ग्रेच्युटी

Edited By Updated: 04 Dec, 2025 02:50 PM

gratuity calculator 2025 gratuity rules new labour codes old gratuity rules

अगर आप 6 लाख से लेकर 24 लाख रुपये तक की सालाना सैलरी पा रहे हैं, तो आपके लिए ग्रेच्युटी के नियमों में हाल ही में बड़े बदलाव हुए हैं। 21 नवंबर 2025 से लागू हुए नए लेबर कोड ने दशकों पुराने ग्रेच्युटी नियमों को बदल दिया है। अब न सिर्फ फिक्स्ड-टर्म और...

नई दिल्ली: अगर आप 6 लाख से लेकर 24 लाख रुपये तक की सालाना सैलरी पा रहे हैं, तो आपके लिए ग्रेच्युटी के नियमों में हाल ही में बड़े बदलाव हुए हैं। 21 नवंबर 2025 से लागू हुए नए लेबर कोड ने दशकों Old gratuity rules को बदल दिया है। अब न सिर्फ फिक्स्ड-टर्म और कॉन्ट्रैक्ट कर्मचारी जल्दी ग्रेच्युटी के हकदार होंगे, बल्कि सैलरी की परिभाषा भी बढ़ा दी गई है, जिससे ज्यादातर कर्मचारियों को फायदा होगा।

 नया ग्रेच्युटी कोड क्या कहता है?

कैलकुलेशन का तरीका

ग्रेच्युटी की राशि सर्विस साल और अंतिम सैलरी के आधार पर तय होती है:

  • मंथली सैलरी वाले: हर पूरे साल के लिए 15 दिन की सैलरी

  • पीस-रेटेड: 3 महीने की कुल सैलरी का एवरेज

  • फिक्स्ड-टर्म या सीजनल: प्रो-राटा बेसिस पर

फार्मूला:
ग्रेच्युटी = अंतिम महीने की सैलरी × 15/26 × पूरे सर्विस साल

केंद्र सरकार के कर्मचारियों के लिए टैक्स-फ्री लिमिट ₹25 लाख है, जबकि प्राइवेट सेक्टर में ₹20 लाख तक की ग्रेच्युटी टैक्स-फ्री होगी।

 सालाना ग्रेच्युटी का उदाहरण

CTC पुराना ग्रेच्युटी नया ग्रेच्युटी
6 लाख ₹14,430 ₹19,000
12 लाख ₹28,860 ₹37,999
24 लाख ₹57,720 ₹75,998

 ग्रेच्युटी में बड़ा फायदा

नए नियमों के अनुसार, अब ज्यादा कर्मचारी जल्दी ग्रेच्युटी के हकदार होंगे। खासकर कॉन्ट्रैक्ट और फिक्स्ड-टर्म कर्मचारियों के लिए यह बदलाव बड़ा राहत भरा है, क्योंकि प्रो-राटा कैलकुलेशन उन्हें कम समय में भी लाभ दिलाता है।

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!