अब अपने पालतू कुत्ते का भी कराएं बीमा, बीमार या चोरी होने पर मिलेगा कवर

Edited By Updated: 27 Aug, 2020 12:09 PM

now get your pet dog insured

आपने अभी तक देश में कई बीमा पॉलिसी के बारे में सुना या पढ़ा होगा लेकिन पालतू कुत्तों की पॉलिसी के बारे में क्या आप जानते हैं। जी हां भारत में पहली बार पालतू कुत्तों के लिए भी बीमा पॉलिसी मिल सकेगी। जनरल इंश्योरेंस कंपनी बजाज आलियांज ने ऐसी पहली...

बिजनेस डेस्कः आपने अभी तक देश में कई बीमा पॉलिसी के बारे में सुना या पढ़ा होगा लेकिन पालतू कुत्तों की पॉलिसी के बारे में क्या आप जानते हैं। जी हां भारत में पहली बार पालतू कुत्तों के लिए भी बीमा पॉलिसी मिल सकेगी। जनरल इंश्योरेंस कंपनी बजाज आलियांज ने ऐसी पहली रिटेल पॉलिसी लांच की है। रिटेल का मतलब घरेलू स्तर पर जिन लोगों के पास पालतू कुत्ते हैं। अगर कुत्ता बीमार हो जाएगा तो इलाज का खर्च मिलेगा। इतना ही नहीं कुत्ता गायब या चोरी हो जाने पर भी इसमें कवर का प्रावधान है। बजाज आलियांज ने कहा कि जो लोग भी पॉलिसी लेना चाहते हैं वह अपने पालतू कुत्तों के लिए पॉलिसी ले सकते हैं। यह पॉलिसी कुत्तों की 3 महीने से लेकर 10 साल की उम्र तक के लिए होगी। इसका प्रीमियम 315 रुपए से शुरू होगा। हालांकि यह कुत्ते की उम्र, आकार और जेंडर के आधार पर तय होगा।

 

पेट डाग इंश्योरेंस पॉलिसी 
बजाज आलियांज ने इस पॉलिसी का नाम बजाज आलियांज पेट डाग इंश्योरेंस पॉलिसी रखा है। कंपनी बताया कि इस पॉलिसी में कुत्तों से संबंधित हर तरह के कवर शामिल हैं। कुत्तों की सर्जरी पर होने वाले खर्च, हॉस्पिटलाइजेशन कवर, मोर्टालिटी बेनिफिट कवर, टर्मिनल डिसीज कवर लांग टर्म केयर कवर, बॉडी कवर, कुत्तों की चोरी या गायब हो जाने जैसी थर्ड पार्टी लायबिलिटी कवर का भी समावेश है। कुत्तों की स्पेसिफाइड बीमारियों को कवर किया जाएगा। जिसमें कुत्ते की बीमारी से मौत हो जाती है। इसके अलावा किसी भी तरह से कुत्ते के घायल होने या बीमारियों का इलाज आदि को कवर किया जाएगा। कंपनी ने बताया कि इसमें चार प्लान है। इसके तहत छोटे कुत्तों, मध्यम आकार के कुत्तों और बड़े आकार के कुत्तों के साथ एक और विकल्प है। इसमें सर्जरी एक्सपेंसेस कवर 50,000 रुपए फैक्चर के लिए 5,000 हॉस्पिटलाइजेशन के लिए 10,000 रुपए का कवर दिया जाएगा।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!