अब UPI से मिलेगा लोन, इस बैंक ने शुरू की खास सुविधा

Edited By Updated: 25 Mar, 2026 07:52 PM

now get loans via upi this bank has launched a special facility

ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के लिए Bank of Baroda ने नई सुविधा शुरू की है। अब स्वयं सहायता समूह (SHG) से जुड़ी महिलाएं UPI के जरिए आसानी से ओवरड्राफ्ट (Overdraft) का लाभ ले सकेंगी।

नेशनल डेस्क : ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के लिए Bank of Baroda ने नई सुविधा शुरू की है। अब स्वयं सहायता समूह (SHG) से जुड़ी महिलाएं UPI के जरिए आसानी से ओवरड्राफ्ट (Overdraft) का लाभ ले सकेंगी।

UPI से मिलेगा ओवरड्राफ्ट

बैंक की इस नई सुविधा के तहत पात्र महिलाएं अब सीधे UPI के माध्यम से ओवरड्राफ्ट का इस्तेमाल कर सकती हैं। इसका सबसे बड़ा फायदा यह है कि अब छोटी रकम के लिए बैंक जाने की जरूरत नहीं होगी। जरूरत पड़ने पर महिलाएं तुरंत पैसे का उपयोग कर सकेंगी।

5,000 रुपये तक की मिलेगी सुविधा

इस योजना के तहत महिलाएं अधिकतम 5,000 रुपये तक का ओवरड्राफ्ट ले सकती हैं। यह सुविधा खासतौर पर Pradhan Mantri Jan Dhan Yojana के खाताधारकों के लिए फायदेमंद मानी जा रही है।

डिजिटल तरीके से आसान होगा कर्ज

अब लोन लेने की प्रक्रिया भी आसान हो गई है।

  • बैंक लोन की राशि को सीधे UPI ऐप से जोड़ देता है
  • महिलाएं तुरंत पैसे ट्रांसफर या खर्च कर सकती हैं
  • बार-बार बैंक जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी

ग्रामीण महिलाओं को बड़ा फायदा

यह सुविधा गांवों में रहने वाली महिलाओं के लिए काफी मददगार साबित होगी।

  • समय और मेहनत दोनों की बचत होगी
  • छोटे कारोबार करने वाली महिलाओं को तुरंत पैसे मिलेंगे
  • आर्थिक समस्याओं में राहत मिलेगी

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!