EPFO : अब UPI से मिनटों में निकाल सकेंगे PF का पैसा, EPFO में होने जा रह बड़ा बदलाव

Edited By Updated: 09 Feb, 2026 06:36 PM

now you can withdraw your pf money in minutes using upi

ईपीएफओ (EPFO) से जुड़े करोड़ों कर्मचारियों के लिए राहत भरी और बड़ी अपडेट सामने आई है। अब पीएफ का पैसा निकालने के लिए न तो लंबा इंतजार करना पड़ेगा और न ही जटिल कागजी प्रक्रिया से गुजरना होगा। EPFO अप्रैल 2026 में एक नया, डेडिकेटेड मोबाइल ऐप लॉन्च...

नेशनल डेस्क : ईपीएफओ (EPFO) से जुड़े करोड़ों कर्मचारियों के लिए राहत भरी और बड़ी अपडेट सामने आई है। अब पीएफ का पैसा निकालने के लिए न तो लंबा इंतजार करना पड़ेगा और न ही जटिल कागजी प्रक्रिया से गुजरना होगा। EPFO अप्रैल 2026 में एक नया, डेडिकेटेड मोबाइल ऐप लॉन्च करने जा रहा है, जिसकी सबसे खास सुविधा होगी-  UPI के जरिए सीधे बैंक खाते में PF ट्रांसफर।

अब तक जहां पीएफ निकालने में कई दिन लग जाते थे, वहीं नए सिस्टम के आने के बाद यह प्रक्रिया बेहद आसान और तेज हो जाएगी।

UPI से ऐसे निकलेगा PF का पैसा

जिस तरह आप Google Pay, PhonePe या अन्य UPI ऐप्स पर पिन डालकर पेमेंट करते हैं, ठीक उसी तरह EPFO के नए ऐप में भी आप अपना एलिजिबल बैलेंस देख सकेंगे। इसके बाद UPI पिन डालते ही रकम सीधे आपके बैंक अकाउंट में ट्रांसफर हो जाएगी।

ट्रायल मोड में चल रहा नया सिस्टम

EPFO ने इस सुविधा को लॉन्च करने से पहले ट्रायल शुरू कर दिया है। फिलहाल 100 डमी अकाउंट्स पर इसकी टेस्टिंग की जा रही है, ताकि किसी भी तकनीकी कमी को समय रहते ठीक किया जा सके और फाइनल लॉन्च के समय यूजर्स को परेशानी न हो।

पूरा PF नहीं निकाल पाएंगे, कुछ हिस्सा रहेगा सुरक्षित

नई व्यवस्था के तहत पीएफ की पूरी रकम निकालने की अनुमति नहीं होगी। रिटायरमेंट को ध्यान में रखते हुए फंड का एक तय हिस्सा ‘फ्रीज’ रखा जाएगा। वहीं बाकी रकम ऐप में विड्रॉल बैलेंस के रूप में दिखेगी, जिसे जरूरत पड़ने पर कभी भी निकाला जा सकेगा।

पुराने सिस्टम रहेंगे जारी

सरकार ने साफ किया है कि UAN पोर्टल और UMANG ऐप को बंद नहीं किया जाएगा। वे पहले की तरह काम करते रहेंगे। नया ऐप सिर्फ उन लोगों के लिए एक अतिरिक्त और तेज विकल्प होगा, जो अभी PF निकालने में 6–7 दिन तक इंतजार करते हैं।

ऑटो-सेटलमेंट की सीमा बढ़ी

EPFO ने क्लेम सेटलमेंट को और आसान बनाते हुए ऑटो-सेटलमेंट की लिमिट 1 लाख रुपये से बढ़ाकर 5 लाख रुपये कर दी है। इसका मतलब है कि अब ज्यादा रकम के लिए भी लंबी जांच और देरी का सामना नहीं करना पड़ेगा।

इस सुविधा के लिए क्या जरूरी है?

नए ऐप का फायदा उठाने के लिए आपका UAN एक्टिव होना जरूरी है। साथ ही आधार और पैन से लिंक सही बैंक अकाउंट, IFSC कोड और आधार से जुड़ा मोबाइल नंबर होना चाहिए, ताकि OTP वेरिफिकेशन तुरंत हो सके।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!