मंदिर में राम नवमी का खाया था प्रसाद, 60 से ज्यादा लोग पड़े बीमार...मचा हड़कंप!

Edited By Updated: 29 Mar, 2026 11:51 PM

over 60 people fall ill after consuming prasad at temple on ram navami

बेंगलुरु ग्रामीण जिले में राम नवमी के मौके पर बड़ा स्वास्थ्य मामला सामने आया है। अधिकारियों के अनुसार, प्रसाद खाने के बाद करीब 60 लोग बीमार पड़ गए।

नेशनल डेस्कः बेंगलुरु ग्रामीण जिले में राम नवमी के मौके पर बड़ा स्वास्थ्य मामला सामने आया है। अधिकारियों के अनुसार, प्रसाद खाने के बाद करीब 60 लोग बीमार पड़ गए। जानकारी के मुताबिक, शनिवार को लगभग 400 लोगों ने राम नवमी का प्रसाद ग्रहण किया था। इसके बाद कई लोगों ने पेट दर्द, उल्टी जैसा महसूस होना और दस्त (डायरिया) जैसी शिकायतें करनी शुरू कर दीं।

रात में ही अस्पताल पहुंचाए गए लोग

रविवार तड़के अचानक लोगों की तबीयत बिगड़ने लगी, जिसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया। लक्का कृष्णा रेड्डी (जिला स्वास्थ्य अधिकारी) ने देवनहल्ली में मीडिया से बात करते हुए बताया कि “करीब 60 लोग रविवार तड़के बीमार हुए थे, लेकिन इलाज के बाद अब सभी खतरे से बाहर हैं।”

PHC और निजी अस्पताल में भर्ती

46 मरीजों को देवनहल्ली के प्राइमरी हेल्थ सेंटर (PHC) में भर्ती कराया गया। बाकी लोगों को एक निजी अस्पताल में शिफ्ट किया गया। घटना की सूचना मिलते ही वरिष्ठ स्वास्थ्य अधिकारी मौके पर पहुंचे और मंदिर के प्रसाद के सैंपल को जांच के लिए फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी भेजा गया है, ताकि बीमारी के असली कारण का पता लगाया जा सके।

फिलहाल सभी सुरक्षित, जांच जारी

अधिकारियों के अनुसार सभी मरीज अब खतरे से बाहर हैं, लेकिन इस घटना ने प्रसाद की गुणवत्ता और स्वच्छता को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!