विशाखापट्टनम के इंडस अस्पताल में आग लगने से अफरातफरी, मरीजों को किया गया ट्रांसफर

Edited By Updated: 14 Dec, 2023 05:10 PM

panic due to fire in visakhapatnam s indus hospital patients transferred

आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम में एक निजी अस्पताल में मामूली आग लग गई, जिसमें कोई घायल नहीं हुआ। अधिकारी ने बताया कि घटना बंदरगाह शहर के जगदम्बा सेंटर स्थित इंडस हॉस्पिटल में सुबह करीब 11 बजे हुई।

नेशनल डेस्कः आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम में एक निजी अस्पताल में मामूली आग लग गई, जिसमें कोई घायल नहीं हुआ। एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि घटना बंदरगाह शहर के जगदम्बा सेंटर स्थित इंडस हॉस्पिटल में सुबह करीब 11 बजे हुई।

मरीजों को किया गया ट्रांसफर
अचानक से लगे आग के कारण आसपास के लोगों में अफरातफरी मच गई। ऐहतियातन लगभग 50 मरीजों को अन्य अस्पतालों में ट्रांसफर किया गया। आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है। हालांकि आग लगने से किसी जान माल का नुकसान नहीं हुआ है। बताया जा रहा है कि आग जगदंबा सर्कल स्थित अस्पताल की पहली मंजिल से फैली थी।


अधिकारी ने बताया, ''हमें नहीं मालूम कि यह शॉर्ट सर्किट था या लैब में मामूली आग कैसे लगी, लेकिन इसकी वजह से पास के कुछ फोम पैनलों में आग लग गई और बहुत धुआं निकला।” उन्होंने कहा कि एहतियातन सभी मरीजों को नजदीकी अस्पतालों में स्थानांतरित कर दिया गया और स्थिति नियंत्रण में है।

 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!