कांग्रेस के अंतरिम कोषाध्यक्ष होंगे पवन बंसल, अहमद पटेल के निधन से खाली हुआ था पद

Edited By Updated: 28 Nov, 2020 05:32 PM

pawan bansal to be interim treasurer of congress

पांच बार के सांसद और वरिष्ठ नेता पवन कुमार बंसल कांग्रेस के अंतरिम कोषाध्यक्ष नियुक्त किए गए हैं। सोनिया गांधी के सलाहकार और पार्टी के कोषाध्यक्ष अहमद पटेल के आकस्मिक निधन के कारण यह पद खाली हो गया था। कांग्रेस अध्यक्ष पद की तरह अभी कोषाध्यक्ष के पद...

नेशनल डेस्कः पांच बार के सांसद और वरिष्ठ नेता पवन कुमार बंसल कांग्रेस के अंतरिम कोषाध्यक्ष नियुक्त किए गए हैं। सोनिया गांधी के सलाहकार और पार्टी के कोषाध्यक्ष अहमद पटेल के आकस्मिक निधन के कारण यह पद खाली हो गया था। कांग्रेस अध्यक्ष पद की तरह अभी कोषाध्यक्ष के पद भी अंतरिम व्यवस्था की गई है।

पवन कुमार बंसल चंडीगढ़ से चार बार लोकसभा सांसद और पंजाब से राज्यसभा सांसद रहे हैं। उन्होंने ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय प्रवक्ता और पार्टी के रिसर्च एंड रेफरेंस सेल के अध्यक्ष के रूप में भी काम कर चुके हैं।

बंसल का पहला बड़ा राजनीतिक अनुभव पंजाब युवा कांग्रेस के अध्यक्ष के रूप में था।
पवन कुमार बंसल ने कहा, 'मैं कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और राहुल गांधी को धन्यवाद देता हूं कि उन्होंने मुझ पर विश्वास किया और पूरी जिम्मेदारी के साथ कर्तव्य का निर्वहन किया।'

पेशे से वकील रह चुके पवन कुमार बंसल का जन्‍म 16 जुलाई 1948 को हुआ था। चंडीगढ़ संसदीय क्षेत्र का प्रतिनिधित्‍व करने वाले बंसल चार बार लोकसभा के लिए यहां से चुने गए। रेल मंत्री के अलावा वह संसदीय कार्य मंत्री, विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री और जल संसाधन मंत्री रह चुके हैं।

 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!