2 करोड़ दो वरना...' सिग्नल ऐप से BJP नेता को मिली इस बड़े गैंगस्टर के गुर्गे की धमकी

Edited By Updated: 19 Feb, 2026 05:54 PM

pay or face consequences  bjp leader receives bishnoi gang threat via signal

महाराष्ट्र के अकोला जिले में लॉरेंस बिश्नोई गैंग की सक्रियता ने पुलिस और राजनीतिक गलियारों में हड़कंप मचा दिया है। गैंग के कुख्यात गुर्गे शुभम लोणकर ने बीजेपी के शहर अध्यक्ष जयंत टावरी को सिग्नल ऐप के जरिए धमकी दी है और साथ ही ₹2 करोड़ की फिरौती की...

नेशनल डेस्क: महाराष्ट्र के अकोला जिले में लॉरेंस बिश्नोई गैंग की सक्रियता ने पुलिस और राजनीतिक गलियारों में हड़कंप मचा दिया है। गैंग के कुख्यात गुर्गे शुभम लोणकर ने बीजेपी के शहर अध्यक्ष जयंत टावरी को सिग्नल ऐप के जरिए धमकी दी है और साथ ही ₹2 करोड़ की फिरौती की मांग भी रखी है।

ये भी पढ़ें- 'स्वामी' नहीं 'ठाकुर' कहिए! PM मोदी के संबोधन पर भड़कीं ममता बनर्जी

फिरौती न मिलने की स्थिति में जान से मारने की दी धमकी

जानकारी के अनुसार अकोट विधानसभा क्षेत्र के बीजेपी विधायक प्रकाश भारसाकळे इस समय गैंग के निशाने पर हैं। शुभम लोणकर ने जयंत टावरी को कॉल कर स्पष्ट कहा कि वे विधायक से ₹2 करोड़ वसूल कर गैंग तक पहुँचाएं। पैसे न मिलने की स्थिति में विधायक और शहर अध्यक्ष दोनों को जान से मारने की धमकी दी गई है। अकोला पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जयंत टावरी को तत्काल प्रभाव से पुलिस सुरक्षा मुहैया कराई है।

ये भी पढ़ें- Ajit Pawar Death: अजित पवार की मौत की जांच में सामने आया नया मोड़, बेटे ने उठाया ये सवाल

कौन है शुभम लोणकर?

शुभम लोणकर कोई नया नाम नहीं है। यह वही व्यक्ति है जिसने NCP नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या की जिम्मेदारी ली थी और हाल ही में फिल्म निर्माता रोहित शेट्टी के घर के बाहर हुई फायरिंग का दावा भी किया था। लोणकर मूल रूप से अकोला के नेवोरी गांव का है। वह लॉरेंस और अनमोल बिश्नोई का बेहद करीबी माना जाता है। उसे हथियार तस्करी का मुख्य सूत्रधार माना जाता है। पुलिस पहले भी उसके पास से कई पिस्टल और कारतूस बरामद कर चुकी है। जांच में सामने आया है कि लोणकर का नेटवर्क दुबई और अन्य अंतरराष्ट्रीय अपराधियों तक फैला हुआ है। पुलिस के पास लॉरेंस और शुभम के बीच बातचीत की रिकॉर्डिंग भी मौजूद है।

 

 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!